Sunday, April 5, 2026
- Advertisement -

इंडिगो फ्लाइट में दो यात्रियों ने की केबिन क्रू और सहयात्रियों के साथ अभद्रता

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: इंडिगो की फ्लाइट में दो यात्रियों ने केबिन क्रू और सहयात्रियों के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार करने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार, इंडिगो की दुबई से मुंबई आ रही एक फ्लाइट में नशे की हालत में दो यात्रियों ने केबिन क्रू और सहयात्रियों के साथ बदतमीजी की।

वहीँ, मुंबई की सहार पुलिस ने दुबई से मुंबई जा रहे दो यात्रियों को कथित तौर पर शराब के नशे में फ्लाइट में हंगामा करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इंडिगो की ओर से शिकायत मिलने के बाद एफआईआर दर्ज की गई थी। गिरफ्तार यात्रियों के नाम दत्तात्रेय बापरडेकर और जॉन जॉर्ज डिसूजा हैं।

मुंबई डीसीपी दीक्षित गेदाम ने बताया कि दो इंडिगो यात्रियों को आईपीसी की धारा 336 और विमान नियमों की धारा 21,22 और 25 के तहत नशे में होने और चालक दल के साथ दुर्व्यवहार करने के लिए बुक किया गया था। दोनों को औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया गया था लेकिन धाराएं जमानती होने के कारण उन्हें थाने से ही जमानत दे दी गई थी। आगे की जांच चल रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: अंबेडकर जयंती पर रक्तदान शिविर, लोगों ने बढ़-चढ़कर किया सहयोग

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: टीपी नगर थाना क्षेत्र की गंगा...

Recharge: जियो का नया प्लान, पूरे महीने की वैलिडिटी और AI सब्सक्रिप्शन फ्री

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटाकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

UP: यूपी में आंधी-बारिश का कहर, सात की मौत, कानपुर सबसे ज्यादा प्रभावित

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img