Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

सिद्ध पीठ के शिखर पर हुई धर्म ध्वज की स्थापना

  • श्री सनातन धर्म सेवा ट्रस्ट ने नगर में वितरित किए 101 ध्वज

जनवाणी संवाददाता |

देवबंद: श्री सनातन धर्म सेवा ट्रस्ट ने हिंदू नव संवत्सर 2080 के उपलक्ष्य में श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी सिद्धपीठ के शिखर पर धर्म ध्वज की स्थापना की। साथ ही 101 ध्वज नगर में वितरित किए गए।

गुरुवार को श्री त्रिपुर माँ बाला सुंदरी देवी मंदिर प्रांगण में आयोजित हुए कार्यक्रम में ट्रस्ट के संरक्षक एवं लोक निर्माण विभाग राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने मंदिर शिखर पर धर्म ध्वज स्थापित किया जबकि पूजन कार्यक्रम पंडित विनय शर्मा ने कराया।

संरक्षक सतीश गिरधर व शिवराज सिंह रोड ने कहा कि हिंदू नव वर्ष व माता रानी के नवरात्र प्रारंभ होने पर हम सबको अच्छा कार्य करने का संकल्प लेना चाहिए। महामंत्री रितेश बंसल एडवोकेट ने बताया कि ट्रस्ट की ओर से वितरित किए गए 101 ध्वज को सनातनियों ने अपने घरों व प्रतिष्ठानों पर स्थापित किया है।

अध्यक्ष राकेश सिंघल, सुशील सिंघल, विपिन गर्ग, विनय कुच्छल, शशिकांत शर्मा, कैलाश शर्मा, मोहन लाल कोरी व विकास त्यागी, अरविंद मंगल, घनश्याम गुप्ता, संजय गुप्ता, अरविंद बंसल, सभासद मनोज सिंघल मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Jayant Chaudhary: जयंत चौधरी को जान से मारने की धमकी, असिस्टेंट को पश्चिम बंगाल से आया फोन

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत चौधरी...

पश्चिम एशिया संकट: DGCA का अलर्ट, एयरलाइंस को खाड़ी हवाई क्षेत्र से बचने के निर्देश

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में गहराते संघर्ष...
spot_imgspot_img