Sunday, May 10, 2026
- Advertisement -

सूदखोर से परेशान महिला आधी रात को पहुंची महिला थाने

  • महिला थाने पर लटके मिले ताले, महिला न्याय के लिए बाहर चिल्लाती रही

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: यूपी पुलिस के जीरो टोलरेंस पर काम क रने की दुहाई देने वाली यूपी सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। मेरठ जिले की पुलिस अब आम नागरिकों की सुनवाई करना तो दूर महिलाओं के अत्याचार पर अपने थानों पर ताला लगाकर बैठ गई है। अगर महिला के साथ रेप, लूट, हत्या जैसी घटना हो जाये तो वह आधी रात कहां जाये। महिलाओं की सुनवाई के लिए बनाये गये महिला थाने में अब रात के वक्त थानों पर ताले पड़ जाते हैं।

रात में थाने पर तैनात एसआई और तमाम महिला पुलिसकर्मियां आराम से थाने में सोकर रात बिताती है। अगर कोई पीड़ित महिला थाने पर शिकायत लेकर आधी रात को जाती है। तो उसके लिए थानों में ताले लगे मिलते हैं। यह यूपी पुलिस की आम नागरिकों की सुरक्षा वाली सरकार है। जिस पर सुरक्षा को लेकर तमाम लोगों के सवालिया निशान हैं। पुलिसकर्मी थानों में शिकायत सुनने के बजाय गेटों पर अंदर से ताला डालकर सोने में व्यस्त है।

ऐसा ही एक मामला महिला थाने का प्रकाश में आया। रेलवे रोड क्षेत्र देवपुरी की रहने वाली एक महिला शुक्रवार रेलवे रोड निवासी सूदखोर और उसके बेटो से परेशान होकर आधी रात को महिला थाने पर गुहार लगाने पहुंची। लेकिन महिला थाने के अंदर से ताले लटके मिले तो वह बाहर गुहार लगाती रही। महिला अपनी पीड़ा पर आधी रात को थाने का गेट खटखटाती रही लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। सूदखोर के ब्याज और दबंगई से त्रस्त महिला काफी देर तक थाने के गेट के आगे पुलिस की मदद का इंतजार करती रही।

लेकिन कोई भी पुलिसकर्मी उसकी मदद के लिए गेट खोलकर सामने नहीं आया। सूदखोर के आतंक से त्रस्त महिला सुनवाई न होने पर निराश होकर घर के लिए निकल गई। संयुक्त व्यापार संघ मीडिया प्रभारी सुधांशु जी महाराज ने कहा कि अगर महिलाओं के साथ किसी अप्रिय घटना हो जाये तो वह आधी रात को कहां जाये। सूदखोर पन्द्रह से पच्चीस प्रतिशत ब्याज वसूल कर गरीबों को लूटने में लगे हैं। पुलिस को ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

सूदखोर का हंगामा महिलाओं बच्चों को घर में घुसकर धमकाया

रेलवे रोड थाना क्षेत्र देवपुरी में एक सूदखोर और उसके बेटों ने दबंगता दिखाते हुए एक घर में रुपयों के लेनदेन पर जमकर हंगामा काटा। इतना ही नहीं सूदखोर ने परिवार सहित बच्चों को उठाने की धमकी दी। महिला ने थाना पुलिस के समक्ष रोते हुए अपनी फरियाद रखी और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। लेकिन सूदखोर थाना पुलिस के समक्ष ही महिला को धमकाते रहे।

थाना रेलवे रोड क्षेत्र देवपुरी निवासी रामलाल की छोले भटूरे की डीएन इंटर कालेज के सामने एक दुकान है। रामलाल की पत्नी ने बताया कि उसके घर में रात के वक्त रेलवे रोड निवासी एक व्यक्ति और उसके दो बेटे घर में घुस आये और अपने ब्याज के रुपये की मांग करने लगे। महिला ने बताया कि उसने वर्ष 2019 में तीन-चार लाख रुपया दस से पन्द्रह प्रतिशत के हिसाब से ब्याज पर सूदखोर लिया था।

लेकिन उसने सारा रुपया चुका दिया था। रुपया चुकाने के बाद महिला सूदखोर के यहां यह कहकर आई थी कि उनका सारा हिसाब हो गया है। लेकिन उसके पति को रुपया नहीं देना। उधर महिला के पति ने कुछ रुपया उधार सूदखोर से ले लिया। महिला ने बताया कि रुपयों के लिए सूदखोर और उसके बेटों ने घर में आकर जमकर हंगामा किया और उसके छोटे छोटे बच्चों को उठाने की धमकी दी।

महिला रात के वक्त थाने में थाना प्रभारी के सामने रोते हुए गिड़गिड़ाती रही। लेकिन सूदखोर पुलिस के सामने भी महिला को धमकाते दिखाई दिए। थाना प्रभारी रेलवे रोड ने बताया कि सूदखोर ने 15 लाख रुपया उधार महिला के पति को दिया था। वह रुपया तो उसने लौटा दिया। लेकिन अब फिर से महिला के पति ने रुपया उधार ले लिया था। उसी रुपये मांगने के लिए वह उसके घर पहुंचे थे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: चिलकाना थाना पुलिस ने मुठभेड़ में लूट के दो आरोपी किए गिरफ्तार

 जनवाणी ब्यूरो । सहारनपुर: थाना चिलकाना पुलिस ने मुठभेड़ के...

UP News: सांसद चंद्रशेखर आजाद हाउस अरेस्ट, लालवाला गांव जाने से पहले पुलिस ने रोका

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष...

Saharanpur News: आईटीआई चौकीदार की हत्या, खेत में मिला शव

जनवाणी संवाददाता | गंगोह: थाना गंगोह क्षेत्र के गांव ईस्सोपुर...
spot_imgspot_img