Thursday, April 23, 2026
- Advertisement -

दबंगो ने दी युवती को परिवार सहित जिंदा जलाने की धमकी

  • तमंचे व चाकू के बल पर किया दुष्कर्म का प्रयास
  • जबरदस्ती शादी करने की धमकी देने का आरोप

जनवाणी संवाददाता |

भोपा: थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने गांव के ही तीन दबंगों पर घर मे घुसकर चाकू व तमंचे के बल पर उससे दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है। आरोपियों ने ग्रामीणों के इकट्ठा हो जाने पर युवती को परिवार सहित जिंदा जलाने की धमकी भी दी है। युवती ने आरोपियों पर उससे जबरदस्ती विवाह करने की धमकी देने का भी आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर देकर कार्यवाही की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

भोपा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि गांव के ही तीन युवक घर से घेर में जाते समय उसकी फोटो खींचते है और वीडियो बनाकर अश्लील हरकतें करते रहते है। पीड़िता ने बताया कि जब वह आरोपियों के परिवार वालों से उनकी शिकायत करती है। तो आरोपी उससे जबरन शादी करने और रोकने वाले को जान से मारने की धमकी देते हैं।

पीड़िता के अनुसार शनिवार सुबह वह अपने घर पर अकेली थी और घर का काम निपटा रही थी। तभी तीनों दबंग उसके घर में घुस आए आरोपी अपने हाथ में तमंचा व चाकू लिए हुए थे। पीड़िता के अनुसार उन्होंने जबरदस्ती उसका हाथ पकड़ लिया और बुरी नियत से उसे खींचकर ले जाने लगे। पीड़िता ने जब शोर मचाया तो शोर सुनकर उसका भाई और मोहल्ले के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए जिन्हें देखकर आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर मौका मिलने पर परिवार सहित जिंदा जलाने की धमकी देकर भाग गए। पीड़िता ने बताया कि आरोपियो की दबंगता के चलते गांव के ही दो परिवार पहले भी गांव से पलायन कर चुके है। पीड़िता ने थाने पर तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Delhi News: सनसनीखेज मामला, IRS अधिकारी की बेटी की घर में हत्या, घरेलू सहायक पर शक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दक्षिणी दिल्ली के अमर कॉलोनी...

खरगे के बयान पर सियासी संग्राम, भाजपा ने चुनाव आयोग का खटखटाया दरवाजा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का...

Saharanpur News: पुलिस ने मुठभेड़ में चोरी का आरोपी पकड़ा, पैर में लगी गोली

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: थाना तीतरों पुलिस ने मुठभेड़ के...
spot_imgspot_img