जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के बदरपुर में आग लगने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि, बदरपुर में मोलरबंद इलाके की एक 2 मंजिला इमारत में आग लग गई। आग लगने के कुछ देर बाद ही इमारत पूरी तरह से ढह गई। बता दें कि, इमारत के भूतल पर एक गोदाम था, जिसमें आग पूरी तरह फैल चुकी थी। सूचना पर पहुंची दिल्ली फायर सर्विस ने आग बुझाने प्रयास किया। वहीं, इस हादसे में अभी तक किसी के हताहत होने की ख़बर सामने नहीं आई है।
आग अभी काबू में है लेकिन पूरी तरह से बुझी नहीं है। इमारत के गिरने से थोड़ी दिक्कत हो रही है। मलबे को हटाकर आग बुझाना होगा। अभी मौके पर दमकल की 18 गाड़ियां उपस्थित हैं। अभी किसी के हताहत की ख़बर नहीं है: राजेश शुक्ला, ADP दिल्ली फायर सर्विसेज pic.twitter.com/JCQHPJVsUf
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 27, 2023

