Wednesday, June 3, 2026
- Advertisement -

अतीक को हुई सजा तो सोशल मीडिया बोला #योगीहैतोयकीनहै

  • अतीक को आजीवन कारावास की सजा सुनाए जाने के बाद ट्विटर पर घंटों तक नंबर वन पर ट्रेंड करता रहा #योगीहैतोयकीनहै

  • देर रात तक टॉप ट्रेंडिंग में शुमार रहा हैशटैग, 19 हजार से अधिक हुए ट्वीट्स

  • ट्विटर यूजर्स ने की सीएम योगी की माफिया के खिलाफ कोर्ट में प्रभावी पैरवी की तारीफ, अतीक पर आई मीम्स की बाढ़

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: योगी जो कहते हैं, वो करते हैं। ये बात मंगलवार को एक बार फिर साबित हो गई। सीएम योगी ने हाल ही में सदन के अंदर माफिया को मिट्टी में मिलाने का प्रण लिया था और मंगलवार को कुख्यात माफिया अतीक अहमद को 17 साल पुराने मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट द्वारा आजीवन कारावास की सजा सुनाए जाते ही उनका प्रण फिर सिद्ध हो गया।

पिछली सरकारों में कानून को जेब में लेकर घूमने वाला अतीक अहमद मंगलवार को कानून के डर से थर-थर कांप रहा था। यह सब सीएम योगी के प्रयासों और कोर्ट में माफिया के खिलाफ मुस्तैदी से की गई पैरवी की बदौलत संभव हो सका। जो लोग योगी को जानते हैं उन्हें यकीन था कि एक न एक दिन यह लम्हा जरूर आएगा। इसीलिए सोशल मीडिया पर मंगलवार को #योगीहैतोयकीनहै ट्रेंड करने लगा।

माफिया अतीक अहमद को कोर्ट में सजा सुनाए जाने के बाद ही लोग ट्विटर पर सीएम योगी के प्रयासों और प्रतिबद्धता की तारीफ करने लगे। इसकी वजह से #योगीहैतोयकीनहै 4 घंटों तक ट्विटर के ट्रेंडिंग टॉपिक में नंबर वन पर ट्रेंड करता रहा। इसके बाद भी देर रात तक यह हैशटैग टॉप ट्रेंड्स में शुमार रहा। 19 हजार से अधिक लोगों ने इस हैशटैग का इस्तेमाल करते हुए ट्वीट्स किए।

इस हैशटैग के साथ-साथ सीएम योगी का सदन में ‘माफिया को मिट्टी में मिलाने वाला’वीडियो भी खूब शेयर किया गया। वहीं, अतीक अहमद पर मीम्स की भी बाढ़ आ गई। माफिया के कोर्ट में गिड़गिड़ाने और रोने को लेकर भी अच्छे खासे कमेंट किए गए। अतीक के साथ ही आजम खान को हुई सजा पर भी खूब चर्चा हुई। सीएम योगी के काम के तरीके, इंसाफ को लेकर उनकी प्रतिबद्धता और माफिया के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति का लोगों ने स्वागत किया।

‘गुंडों के लिए काल हैं महाराज’

इस हैशटैग के माध्यम से लोगों ने बेहद दिलचस्प ट्वीट किए। विकास अहीर नाम के एक हैंडल से लिखा गया कि महाराज जी गुंडों के लिए काल हैं। अतीक को आजीवन कारावास की सजा हुई। यह बाबा का राज है। सुधीर मिश्रा ने लिखा, याद रखना योगीजी कुछ कहते हैं तो उस पर तुरंत कार्य शुरू कर देते हैं। बोला था मिट्टी में मिला दूंगा, आज अतीक को उम्रकैद हो गई। योगी देवनाथ ने लिखा, योगीजी के नेतृत्व को धन्यवाद, अंततः यूपी पुलिस उमेश पाल को न्याय दिलाने में सफल रही। प्रीति नागिया ने लिखा कि अतीक को सजा ने साबित कर दिया कि कानून से ऊपर कोई नहीं है। योगी जी को इसके लिए धन्यवाद है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Rajasthan News: जैसलमेर में पाकिस्तानी सिम कार्ड पर कड़ा प्रतिबंध, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राजस्थान के जैसलमेर जिला प्रशासन...

Tariff: भारत समेत 60 देशों पर अमेरिका का नया टैरिफ प्लान, जबरन श्रम का लगाया आरोप

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका भारत के साथ संबंध...

Delhi News: मालवीय नगर अग्निकांड पर पीएम मोदी ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों को 2 लाख की सहायता

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली...

Asaram: आसाराम की बिगड़ी तबीयत, जोधपुर के अस्पताल में कराया गया भर्ती

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नाबालिग से यौन उत्पीड़न के...
spot_imgspot_img