Monday, March 30, 2026
- Advertisement -

एनएच-58 पर डीसीएम ने ट्रैक्टर ट्रॉली में मारी टक्कर, एक की मौत

  • पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा, आरोपी चालक हिरासत में

जनवाणी संवाददाता |

कंकरखेड़ा: थाना क्षेत्र में हाईवे पर मंगलवार को मुजफ्फरनगर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी पहुंचा दिया। वहीं, पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया।

परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के नीमका बस्तोरा गांव निवासी लगभग 30 वर्षीय कंचित पुत्र भहार सिंह परिजनों व अन्य ग्रामीणों के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली से मोदीनगर सीकरी गांव में मेले में जा रहा था। इसी बीच एनएच-58 पर खड़ौली गांव के सामने मुजफ्फरनगर की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार डीसीएम ने एक रोडवेज बस को ओवरटेक करने का प्रयास किया। ओवरटेक करने के चक्कर में डीसीएम चालक का स्टेयरिंग से नियंत्रण हो गया।

जिसके बाद डीसीएम ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार लोग हाइवे पर जा गिरे। वही ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई। ट्रॉली में पीछे बैठे युवक के पेट में कांच घुस गया। जिसके बाद हाइवे पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग व राहगीर घटनास्थल पर दौड़े। राहगीरों की सूचना पुलिस मौके पर पहुंची।

07 27

पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने कंचित को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद हाइवे पर भीषण जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने जाम खुलवाकर राहगीरों को आगे के लिए रवाना किया। वहीं, आरोपी चालक डीसीएम लेकर मौके से भागने लगा।

राहगीरों ने पीछाकर आरोपी चालक को धर दबोचा और जमकर पीटा। पुलिस आरोपी चालक को पकड़कर थाने ले आई। कंकरखेड़ा कार्यवाहक थाना प्रभारी श्योपाल सिंह का कहना है कि युवक के शव को मोर्चरी पहुंचा दिया गया। आरोपी चालक पुलिस हिरासत में हैं। तहरीर आने पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Kerala Elections: पीएम मोदी ने केरल में किया शंखनाद, पलक्कड़ रैली के बाद त्रिशूर रोड शो की तैयारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, रविवार...

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...
spot_imgspot_img