Wednesday, April 15, 2026
- Advertisement -

जेई के खिलाफ रालोद ने ब्लाक कार्यालय पर दिया धरना

  • किसानों पर दर्ज मुकद्दमें निरस्त करने की मांग
  • तकनीकी सहायक जेई पर लगाए अनियमितता के आरोप

जनवाणी संवाददाता |

नजीबाबाद: राष्ट्रीय लोक दल ने खंड विकास कार्यालय पर धरना देकर प्रदर्शन किया। इस दौरान खंड विकास कार्यालय पर तैनात तकनीकी सहायक पर कई गंभीर आरोप लगाए। शुक्रवार को राष्ट्रीय लोकदल के ब्लाक अध्यक्ष चौधरी नौबहार सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता खंड विकास कार्यालय पर एकत्रित हुए। जहां प्रधान खंड विकास कार्यालय में तैनात तकनीकी सहायक जेई सुशील कुमार पर अनुशासनहीनता एवं आम जनता से अभद्र व्यवहार करने के गंभीर आरोप लगाते हुए लोकदल के नेताओं ने धरना प्रदर्शन किया।

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि ग्राम पंचायत पाईमार गजरौला में विगत दिनों पंचायत घर के निर्माण में मिली अनियमितता की शिकायतें प्राप्त होने एवं अधूरे पंचायत घर एवं सामुदायिक शौचालय के उद्घाटन पर उत्पन्न हुए विवाद में तकनीकी सहायक सुशील राजपूत ने सम्बन्धित ग्रामीणों से अभद्रता की। उन्होंने कहा कि उक्त तकनीकी सहायक पर ग्रामवासियों का आरोप है कि वह नौकरी के साथ-साथ ब्लाक में ठेकेदारी का कार्य भी करते हैं। जिसमें गुणवत्ता मानकों के विपरीत कार्य किया जाता है।

उन्होंने कहा कि कई बार शिकायत किए जाने पर भी स्थानांतरण अथवा अन्य कार्रवाई न होने के कारण लोकदल परिवार ने ब्लाक कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी थी। रालोद नेता एवं किसान नेता चौधरी चंद्रपाल सिंह की अध्यक्षता में खंड विकास अधिकारी कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन शुरू किया गया।

खंड विकास कार्यालय पर रालोद की ओर से अनिश्चितकालीन धरना प्रारंभ किए जाने की सूचना पर बड़ी संख्या में राष्ट्रीय लोकदल, कम्युनिस्ट पार्टी, किसान यूनियन के कार्याकर्ताओं के अलावा अनेक गणमान्य नागरिक धरने पर पहुंचने प्रारंभ हो गए। माना जा रहा है कि धरने की सूचना के बाद सुशील कुमार के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उन्हें बिजनौर मुख्यालय से सम्बद्ध कर दिया गया। उधर, धरना-प्रदर्शन कर रहे नेताओं ने ग्राम विकास अधिकारी विरेंद्र कुमार व नितिन कुमार के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की मांग की।

प्रभारी खंड विकास अधिकारी एडीओ आईएसबी रूपचंद सिंह, ब्लाक प्रमुख अवधेश कुमार सिंह, एडीओ कृषि श्याम सिंह, एडीओ पंचायत ऋषि पाल सिंह ने उक्त दोनों के विरुद्ध भी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। जिसके बाद धरना समाप्त हो गया। धरना-प्रदर्शन में चौधरी लटूर सिंह, विजय पाल सिंह, सरदार बुद्ध सिंह, कुंवर सिंह, शमीम अहमद, मगनेश राजपूत, रतिराम सिंह, वीर सिंह, सुनील कुमार, कामरेड इसरार अहमद, संदीप कुमार, ध्यान सिंह, राकेश प्रजापति, शुभम प्रजापति, नरेंद्र कुमार आदि ने बड़ी संख्या में धरना-प्रदर्शन में भाग लिया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती, PM मोदी समेत अन्य नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर...

वरुथिनी एकादशी का व्रत सौभाग्य, सुख और समृद्धि प्रदान करता है

पंडित-पूरन चंन्द जोशी वरुथनी एकादशी सोमवार 13 अप्रैल, वैशाख कृष्ण...
spot_imgspot_img