Saturday, March 14, 2026
- Advertisement -

निःशुल्क तनाव प्रबंधन एवं योग कार्यशाला संपन्न

जनवाणी ब्यूरो |

वाराणसी: रेलवे सुरक्षा बल, पूर्वोत्तर रेलवे, वाराणसी मंडल के जवानों के तनाव प्रबंधन हेतु वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त, पूर्वोत्तर रेलवे, वाराणसी मंडल, डॉ अभिषेक कुमार के निर्देशन में एक दिवसीय तनाव प्रबंधन व योग कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें जवानों को तनाव से बचाव के उपाय से अवगत कराते हुए मुख्य वक्ता डॉ मनोज कुमार तिवारी, वरिष्ठ परामर्शदाता, ए आर टी सेंटर, एसएस हॉस्पिटल, आईएमएस, बीएचयू, वाराणसी ने कहा कि धनात्मक सोच रखकर, कार्य को बोझ नहीं उत्तरदायित्व समझकर करने, नियमित दिनचर्या रखने, उचित आहार लेने, 7 घंटे गुणवत्तापूर्ण नींद लेकर, नियमित व्यायाम करने से जवान तनाव मुक्त रहकर राष्ट्र सेवा करने में अपना सर्वोत्तम योगदान दे सकते हैं। डॉ तिवारी ने बताया कि शारीरिक स्वास्थ्य की जांच के साथ-साथ नियमित अंतराल पर मानसिक स्वास्थ्य परीक्षण भी कराते रहना चाहिए ताकि मानसिक समस्याओं का समय रहते पहचान कर उनका निवारण व उपचार किया जा सके।

66

इस अवसर पर मनीष पांडेय वरिष्ठ योग प्रशिक्षक, श्री स्वामी विवेकानंद स्मारक राजकीय चिकित्सालय, भेलूपुर, वाराणसी ने जीवन में योग के महत्व की चर्चा किया तथा विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया जिसका नियमित उपयोग करके जवान शारीरिक एवं मानसिक रूप से चुस्त-दुरुस्त रह सकें। श्रेया सिंह ने महिला जवानों को योगाभ्यास करने में सहयोग प्रधान किया।

67

तनाव प्रबंधन कार्यशाला उग्रसेन सिंह सहायक सुरक्षा आयुक्त के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ इस अवसर पर उन्होंने कहा कि तनाव प्रबंधन की सुविधा जवानों को नियमित रूप से उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। कार्यशाला का संचालन एवं अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने किया शिविर में परमेश्वर कुमार, सतीश चंद्र, सुधीर राय, मनिंदर यादव, जीवित मिश्रा, आदित्य सिंह व राजेश यादव ने मुख्य भूमिका अदा किया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

छोटे बच्चों की करें उचित परवरिश

नीतू गुप्ता साफ-सुथरा, हंसता मुस्कुराता बच्चा सभी को अच्छा लगता...

पर उपदेश कुशल बहुतेरे

सही कहा है, दूसरों को उपदेश देने वाले एक...

मराठा कूटनीति के चाणक्य नाना फड़नवीस

मराठा साम्राज्य का संदर्भ आते ही आंखों के सम्मुख...

नीतीश कुमार का अंतिम दांव

बिहार की राजनीति में बहुविध हलचल है। मुख्यमंत्री नीतीश...
spot_imgspot_img