Home Uttar Pradesh News Meerut बाडम व चिंदौडी गांव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित

बाडम व चिंदौडी गांव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित

0
बाडम व चिंदौडी गांव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित

जनवाणी ब्यूरो |

रोहटा: मेरठ जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा ब्लॉक संगठन सृजन अभियान के तहत रोहटा ब्लॉक के बाडम और चिंदौड़ी गाव में ब्लॉक संगठन निर्माण को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया।

कांग्रेस पार्टी ब्लॉक के संगठन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं से राय मशवरा कर रही है। जिसके बाद तीन लोगों का पैनल बनाकर प्रदेश नेतृत्व को दिया जाएगा।

कांग्रेस पार्टी जनता के बीच कार्य करने वाले लोगों को संगठन में स्थान देने का काम करेगी। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अवनीश काजला ने कहा कांग्रेस पार्टी गली मोहल्ला गांव ब्लॉक और नगर पंचायत में काम करने वाले लोगों को संगठन में स्थान देगी।

जनता की लड़ाई लड़ने वाले लोगों को आगे लाया जाएगा ब्लॉक संगठन सृजन अभियान में कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अवनीश काजला ने संचालन राहुल जडोदिया ने किया।

कार्यक्रम में कांति त्यागी कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष बबीता गुर्जिजर, महासचिव राकेश कुशवाहा, मतीन रजी, कपिल त्यागी, अंकित त्यागी, अमरजीत शर्मा, सुलेख चंद त्यागी, मोहित सांगवान, सूर्यांश तोमर, अल्तमस त्यागी व शब्बीर अली आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।