Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

आग लगने से गिफ्ट सेंटर खाक

  • फायर ब्रिगेड ने देर रात बड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू, लाखों का नुकसान

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सदर बाजार में पारस गिफ्ट सेंटर की दुकान में अचानक ही अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। आप के चलते गिफ्ट सेंटर में रखा सामान जलकर खाक हो गया। पड़ोसी दुकानदारों ने रात में ही आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन नाकाम रहे।

सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग बुझाई। लेकिन तब तक दुकान में रखा लाखों का सामान जल चुका था। दमकल विभाग आग के कारणों की जांच कर रहा है। हालांकि दुकानदार को आशंका है कि आग शार्ट सर्किट के कारण लगी। दुकान मालिक सचिन जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि उपचार के लिए अपने परिजन डॉक्टर को दिखाने के लिए हॉस्पिटल गया हुआ था।

अचानक ही मार्केट के दुकानदारों का उस पर फोन आया कि उसकी दुकान में आग लग गई। जिस पर वह तुरंत ही दुकान की चाबी लेकर सदर बाजार पहुंचा। जहां पर वह आग के दृश्य को देखकर हैरान रह गया। बताया कि उसका दुकान में रखा काफी सामान जलकर राख हो गया है।

पीड़ित गैस सेंटर मालिक पारस जैन ने बताया कि ईद को लेकर उनके द्वारा दुकान में काफी सामान रखा हुआ था। जो कि सभी जलकर राख हो गया है। उन्होंने बताया कि आशंका है कि दुकान में आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी है। पारस जैन ने बताया कि आग पर काबू पाने में दुकानदारों ने भी अग्निशमन विभाग की मदद की।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img