Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

हेड मास्टर से मारपीट में प्रधान पर एफआईआर दर्ज

  • गाली गलौज कर मिड-डे मील और छात्र उपस्थिति रजिस्टर फाड़े

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: प्रधान ने हेड मास्टर के साथ मारपीट की। प्रधान ने गाली गलौज करते हुए मेज पर रखे मिड डे मील और छात्र उपस्थिति रजिस्टर को फाड़ दिया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देता हुआ चला गया। हेड मास्टर की शिकायत पर थाना भोरा कला पुलिस ने प्रधान के विरुद्ध मारपीट और अन्य संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

थाना भोराकलां क्षेत्र के गांव हडोली के उच्च प्राथमिक कंपोजिट विद्यालय के हेड मास्टर के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। विद्यालय के हेडमास्टर संजीव कुमार शर्मा निवासी गांव बिटावदा थाना बुढ़ाना ने बताया कि 21 मार्च से विद्यालय का मिड डे मील वितरण कार्य वही देख रहे हैं। उन्होंने बताया कि इससे पहले मिड डे मील वितरण ग्राम प्रधान हाड़ोली प्रवेश कुमार पुत्र कूड़ा देख रहे थे।

आरोप है कि मंगलवार को ग्राम प्रधान प्रवेश कुमार अपने साथियों के साथ विद्यालय में पहुंचे और उन्होंने मिड डे मील की गुणवत्ता पर उंगली उठाते हुए उनके साथ गाली गलौज की। उन्होंने जब इस मामले में स्पष्टीकरण दिया तो ग्राम प्रधान ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। मेज पर रखे मिड डे मील और उपस्थिति रजिस्टर को फाड़ कर फेंक दिया। इसके बाद ग्राम प्रधान ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी।

अपने समर्थकों के साथ वहां से लौट गए। हेड मास्टर संजीव शर्मा के साथ विद्यालय के अन्य शिक्षकों ने भी शिकायती पत्र पर हस्ताक्षर कर थाना भोराकला पुलिस को सौंप दिया। प्रभारी निरीक्षक थाना भोरा कला ने बताया कि हेड मास्टर की तहरीर पर पुलिस ने ग्राम प्रधान के विरुद्ध मारपीट, धमकी देने और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img