जनवाणी ब्यूरो |
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में पहुंची विश्व हिंदू परिषद की फायर ब्रांड नेता साध्वी प्राची गुरुवार को मुस्लिम समाज पर हमला बोला। यहां उन्होंने पत्रकारों से बातचीत कहा कि मुस्लिम लड़कियां हिंदू लड़कों से शादी कर लें, तो उनकी जिंदगी स्वर्ग बन जाएगी। इससे उन्हें बुर्का और हलाला से भी छुटकारा मिल जाएगा। इसके अलावा साध्वी ने पश्चिम बंगाल और बिहार में रामनवमी के मौके पर हुए दंगे के लिए सीएम ममता और नीतीश को जिम्मेदार ठहराया। दोनों राज्यों में उन्होंने राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की।
विहिप नेता साध्वी प्राची ने बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री की ओर से साईं बाबा पर दिए बयान का समर्थन किया। साध्वी प्राची ने बरेली के सर्किट हाउस में मुस्लिम लड़कियों को खुला ऑफर दिया।
उन्होंने कहा कि मुस्लिम लड़कियों को हिंदू लड़कों से शादी कर लेनी चाहिए। शादी करने के बाद उनकी जिंदगी स्वर्ग बन जाएगी। घर वापसी के सवाल पर कहा कि इसके लिए सबसे पहले श्रद्धानंद जी ने शुद्धिकरण आंदोलन चलाया था। कुछ लोग डर से तो कुछ लोगों ने तलवार के डर से काला लिबास पहन लिया था। अब घर वापसी व्यापक रूप में हो रही है।
साध्वी प्राची ने कहा कि मुस्लिम बेटियां काले लिबास में पूरे दिन तपती गर्मी में रहती हैं। वे हिंदू लड़कों से शादी कर लें तो कई सुविधाएं मिलेंगी। इससे किसी ममेरे ,चचेरे और फुफेरे से उनका रिश्ता नहीं हो सकेगा।