जनवाणी संवाददाता |
लक्सर: दाबकी कलां गांव में दो दिवसीय अंतरराज्यीय कबड्डी प्रतियोगिता का खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के पुत्र कुंवर दिव्य प्रताप सिंह ने फीता काटकर उद्घाटन किया। कुंवर दिव्य प्रताप सिंह ने कहा कि खेल व्यक्ति को शारीरिक एवं मानसिक रुप से स्वस्थ रखते हैं।
युवाओं में बढ़ती नशे की लत से खेल और व्यायाम की मदद से बचा जा सकता है। युवाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना चाहिए। खेल और व्यायाम युवाओं को नशे आदि से दूर रखने में मददगार हैं। इससे युवाओं में टीम भावना का संचार होता है। उन्होंने विधायक की ओर से सहयोग के लिए धनराशि का चैक भी आयोजकों को भेंट किया।
प्रतियोगिता का पहला मैच सोनीपत सरस्वती स्पोर्ट्स एकेडमी और रसोई यूथ क्लब के बीच हुआ। जिसमें रसोई यूथ क्लब ने 36-09 से जीत दर्ज कराई। इस दौरान सचिन चौधरी, सुंदर चौधरी, सजल, रितिक, गौरव, अरविंद, अक्षय, रोहित आदि मौजूद रहे।

