जनवाणी ब्यूरो |
नानौता: नगर से होकर गुजर रहे अंतरराष्ट्रीय आध्यात्मिक गुरु स्वामी दीपांकर जी महाराज का भक्तजनों ने फूलमालाओं से स्वागत करते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने आपसी प्रेमभाव के साथ समाज को जोड़ने का संदेश दिया।
रविवार को देवबंद आश्रम से नकुड़ जाते समय सुबह करीब 11 बजे आध्यात्मिक गुरु स्वामी दीपांकर जी महाराज जैसे ही नगर के दिल्ली यमुनोत्री हाईवे स्थित संजय चौक पर पहुंचे तो पहले से प्रतीक्षा में खड़े भक्तजनों ने स्वामी जी का फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया।
इस अवसर पर स्वामी दीपांकर जी महाराज ने एकता का संदेश देते हुए कहा कि हम सभी सनातनियों को जातिवाद से ऊपर उठकर आपसी प्रेमभाव के साथ समाज को जोड़ने का कार्य करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि संसार में मात-पिता व गुरु की सेवा से से बढ़कर कोई सेवा नही है, हमें बड़े बुजुर्गों का सम्मान करते हुए आज्ञा का पालन करना चाहिए, तभी हमारे संस्कार व संस्कृति तथा सनातन परंपरा जीवित रहेगी।
इस दौरान रामकिशन राणा, दिनेश राणा, मनोज रोड, अशोक राणा, सहदेव राणा, दिग्विजय सिंह राजावत उर्फ बंटी, सौरभ राणा, किटू राणा, राजा शर्मा,मयंक शर्मा,रवि राणा, मोनू शर्मा, सोनू कुमार, गोलू राणा आदि उपस्थित रहे।