आदर्श आचार संहिता नगर निकाय का लागू होते ही टिकट के लिए भाग दौड़ शुरू
जनवाणी ब्यूरो |
बलरामपुर: रविवार शाम को उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव का आयोग द्वारा घोषणा किए जाने पर नगर पंचायत अध्यक्ष टिकट के लिए सभी दलों के उम्मीदवार ने भाग दौड़ शुरू कर दिया। जनता के बीच रहने वाले समाजसेवी टिकट के लखनऊ अपने अपने जुगाड से पहुंचने लगे। भाजपा से पचपेड़वा नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार में राम सरन गुप्ता, अमित जायसवाल, रवि वर्मा, धर्मेंद्र गुप्तऔर नगर के लिए एक नया नाम एपी सिंह है।
इन्ही लोगो में से एक को भाजपा उम्मीदवार बना सकती है, वही निषाद पार्टी भी इस बार नगर निकाय चुनाव में अपना उम्मीदवार उतार सकती है,इससे भाजपा उम्मीदवारों की सांसे लटकी हुई है कही उनकी टिकट निषाद पार्टी के खाते में ना चली जाए, इससे भाजपा प्रत्याशियों में भी खलबली मची हुई है।
निषाद पार्टी के जिला पदाधिकारियों से सूचना के आधार पर जनपद बलरामपुर में 5 नगर निकायों में से एक या दो सीट निषाद पार्टी के खाते में जा सकता है, 17 अप्रैल से जनपद में नामांकन प्रक्रिया शुरू है। ऐसे में प्रत्याशियों की धड़कन बढ़ गई है। पचपेड़वा नगर पंचायत में इस बार 16 वार्ड है, थाने तक जनता की समस्या निपटने वाले नेता जनता के बीच कैसे फिट बैठते है ये तो टिकट मिलने के बाद जनता तय करेगी, फिर हाल पचपेड़वा नगर पंचायत में मूल भूत बहुत समस्या है, जनता इस बार एक जुट होकर मजबूत प्रत्यासी को चेयरमैन बनाने की आस देख रही है।