जनवाणी ब्यूरो |
लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने सोमवार को पार्टी कार्यालय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। बसपा सुप्रीमो ने सरकार और निर्वाचन से संबंधित अधिकारियों से निकाय चुनाव ईवीएम से न कराकर बैलेट पेपर से कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव के लिए जो आरक्षण प्रक्रिया लागू की गई है, उसमें दलितों और पिछड़ों के हित को नजरअंदाज किया गया है।
नहीं दूंगी माफिया के परिवार वालों को मेयर का टिकट
सरकार ने अपने पक्ष वाली प्रक्रिया अपनाई है, यह सही नहीं है। वहीं सोशल मिडिया पर चल रही बहस पर विराम लगाते हुए मायावती ने स्पष्ट कर दिया कि माफिया अतीक अहमद की पत्नी को मेयर का टिकट देने का सवाल है तो उनके पूरे परिवार से किसी को टिकट नहीं देंगे, इस बात का ऐलान बसपा सुप्रीमो मायावती ने कर दिया है।