Friday, April 3, 2026
- Advertisement -

मसूरी के होटल वैल्यू व्यू के चौथे मंजिल में लगी आग, स्टोर रूम में रखा सामान जलकर हुआ राख

जनवाणी ब्यूरो |

मसूरी: शहर के झुलाघर के निकट एक होटल में आग लगने से अफरा तफरी का माहौल बन गया। आग लगने की सूचना पर फायर और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और कङी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। होटल संचालक के अनुसार आग शार्ट सर्किट से लगी है। आग लगने से होटल के स्टोर में रखा सामान जलकर राख हो गया।

शहर के झुलाघर क्षेत्र के पोस्ट ऑफिस के पास होटल वैल्यू व्यू के स्टोर में आग लग गई। आग लगने की सूचना पर स्थानीय लोग,होटल कर्मचारी,फायर कर्मी आग बुझाने पहुंच गए। आग लगने से होटल में ठहरे पर्यटकों में अफरा- तफरी का माहौल बन गया। आनन- फानन में होटल कर्मियों ने पर्यटकों को होटल से बाहर निकाला।

होटल संचालक राघव ने बताया कि उनके होटल के बीस कमरों में से आठ कमरों में 16 पर्यटक ठहरे थे। आग लगने से सभी पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकालकर दूसरे होटल में शिफ्ट किया गया है।

होटल में अधिकांश पर्यटक दिल्ली के रहने वाले है। आग शार्ट सर्किट से स्टोर में आग लगी जिससे करीब एक बैड, 15 रजाई, गद्दे, टाइल भी आग लगने से राख हो गया। आग बुझाने पहुंची फायर टीम ने कङी मशक्कत के बाद करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया। बताया कि होटल में रुके सभी पर्यटक सुरक्षित है और पूरी व्यवस्था के साथ दूसरे होटल में भेज दिया गया। कहा बङी घटना से होने से बच गई है।

सीओ मसूरी अनिल जोशी ने बताया कि करीब 11 बजकर 15 मिनट के आसपास होटल के टॉप प्लोर पर आग लगी। जिस पर करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया गया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उत्पाती होते बच्चों की मानसिकता

उषा जैन ‘शीरीं’ बच्चों का अधिकतम समय शिक्षा ग्रहण करते...

नफरत किस से करू…कैसे करूं?

क्या जमाना आ गया है, जहां कभी फोटो खिंचवाने...

क्या ममता करेंगी फिर से धमाल?

अब जब चुनाव की तारीखें घोषित हो चुकी हैं...

ईरान के मामले में चूक गए ट्रंप

जॉर्ज बर्नार्ड शॉ ने जॉर्ज विल्हेम फ्रेडरिक हेगेल के...

Raza Murad: रजा मुराद ने मां को याद कर लिखा भावुक संदेश, कहा- ‘सबसे बड़ा आशीर्वाद’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img