Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

मेरठ जाते समय गंभीर घायल एक युवक की मौत

  • शराब के नशे थे में बाइक चालक

जनवाणी संवाददाता |

हल्दौर: नूरपूर मार्ग पर एक तेज रफ्तार बाईक के सड़क किनारे पुलिया से टकराने पर बाईक सवार तीन युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए भिजवाया। उपचार के लिए मेरठ ले जाते वक्त रास्ते मे ही एक युवक की मौत हो गई।

शनिवार की रात करीब 11 बजे ग्राम बल्दिया निवासी बाइक सवार हिमांशु उम्र 28 वर्ष पुत्र मुनेश, विकास चौधरी उम्र 30 वर्ष पुत्र सत्य पाल, सीटु उम्र 32 वर्ष पुत्र जोगेन्द्र शराब के नशे की हालत में बाइक से बिजनौर से अपने गांव लौट रहे थे।ग्रामीणों के अनुसार बिजनौर-नूरपूर मार्ग पर स्थित ग्राम नवादा के निकट सामने से आ बुलेरो से बचने के चक्कर में उनकी बाइक नहर की पुलिया से जा टकराई।

भीषण टक्कर में तीनों युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पीआरवी 2442 से एंबुलेंस 108 से सीएचसी बिजनौर उपचार के लिए भिजवा दिया गया। जहां से सीटु की हालत गंभीर होने के कारण उसे हायर सेंटर मेरठ रेफर कर दिया गया किंतु मेरठ ले जाते समय रास्ते मे ही सीटू ने दम तोड़ दिया।युवक की मौत की सूचना गाँव पहुंचने पर कोहराम मच गया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Cabinet Decisions 2026: किसानों को MSP में बढ़ोतरी, गोरखपुर बनेगा सोलर सिटी

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक...

हमारी धार्मिक अवधारणाएं विज्ञान सम्मत

राजेंद्र बज वर्तमान दौर में सारी दुनिया हमारी अपनी गौरवशाली...

गैस को देखने का अपना अपना नजरिया

समस्या गैस की हो, तो प्राथमिक स्तर पर परीक्षण...
spot_imgspot_img