जनवाणी संवाददाता |
झिंझाना: क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर झूलते मिले विवाहिता के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आत्महत्या होना आया है। रविवार को थाना क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर में दिन निकलते ही घर के अंदर फांसी के फंदे पर राधिका पत्नी सचिन का झूलता शव मिला था।
जिसको पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया था। देर रात पोस्टमार्टम के बाद गांव सिंकदरपुर में शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
थाना प्रभारी अनिल कपरवान ने बताया मृतका राधिका की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आत्महत्या होना आया है। आत्महत्या करने के कारणों की जांच की जा रही है।