Wednesday, February 11, 2026
- Advertisement -

पुलिस कर्मियों पर फायरिंग के आरोपी को लिया कस्टडी रिमांड पर 

  • अभियुक्त की निशांदेही पर घटना में प्रयुक्त तमंचा और कारतूस बरामद

  • हरिद्वार पुलिस के खौफ के चलते अभियुक्त ने तुड़वाई थी जमानत, मेरठ जेल में है बंद

जनवाणी संवाददाता |

लक्सर: आज लक्सर ओवरब्रिज में पुलिस कर्मियों पर फायरिंग के आरोपी अभियुक्त अताउर रहमान पुत्र सगीर खान निवासी-दमगढी थाना रोहटा जिला मेरठ उ०प्र० की निशानदेही पर पुलिस टीम द्वारा दमगढी रासना रोड के पास पानी की ट्यूबवेल से घटना में प्रयुक्त तमंचा व कारतूस बरामद किया गया।

हरिद्वार पुलिस द्वारा लगातार संभावित स्थानों में दबिश के चलते खौफ में आए अभियुक्त ने लूट के पुराने मामले में जनपद मेरठ में  न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण किया था।

अपनी विवेचनात्मक कार्यवाही आगे बढ़ाते हुए विवेचक ने माननीय न्यायालय से को अभियुक्त का पुलिस कस्टडी रिमांड लिया गया। अस्लाह बरामद करने के पश्चात अभियुक्त को जिला कारागार मेरठ में दाखिल किया गया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Budget 2026: योगी सरकार का बजट, 10 लाख रोजगार और लड़कियों के लिए 1 लाख रुपये सहायता

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार...
spot_imgspot_img