Sunday, May 10, 2026
- Advertisement -

पुलिस संरक्षण में चल रहा मिनी सोतीगंज

  • शिव चौक से बच्चा पार्क तक गैराजों में हो रहे अवैध काम
  • सीएम ने सोतीगंज बंद करवाया, पुलिस चलवा रही मिनी कमेला

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दशकों से चले आ रहे वाहनों के कमेले सोतीगंज को नेस्तनाबूद कर दिया था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी सोतीगंज को लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली की खुले मंच से तारीफ की थी, अब वही पुलिस वेस्टर्न कचहरी रोड पर चल रहे गैराजों में सोतीगंज को शिफ्ट करा चुकी है। कुछ गैराजों में चोरी के वाहन न केवल काटे जा रहे हैं, बल्कि पुलिस के संरक्षण में इन वाहनों की खरीद फरोख्त भी हो रही है। इनके गोदामों में इंजन, नंबर प्लेट्स, गाड़ियों के पार्टस थोक के भाव मिल जाएंगे।

10 21

हम बात कर रहे है शिवचौक से बच्चा पार्क के बीच में कई ऐसे गोदाम है, जहां पर पुरानी जिप्सी ठीक करने के नाम पर बड़ा घालमेल किया जाता हैं। इंजन पुराने है तो कोई नहीं, ये बदल दिये जाते हैं, ये खेल यहां चल रहा हैं। आर्मी से पुरानी जिप्सी नीलामी में छुड़ाते हैं, जिसे नया रूप दे दिया जाता हैं। इसमें प्रत्येक कदम पर घालेमल किया जाता हैं। आखिर इसके लिए जिम्मेदारों पर पुलिस कार्रवाई करने से क्यों बच रही हैं?

11 21 12 23

सोतीगंज चोरी के दोपहिया और चार पहिया वाहनों के लिये पूरे उत्तरी भारत में बदनाम था। पल भर में मंहगी गाड़ियों को काट कर उनके पुर्जे मनमाने दामों पर बेचना, फर्जी तरीके से गाड़ियां बनाकर बेचने के बदनाम धंधे को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जब एसएसपी प्रभाकर चौधरी को भेजा तो सोतीगंज का काला धंधा पूरी तरह से नेस्तनाबूद हो गया था। इधर, पुलिस अधिकारियों का ध्यान सोतीगंज से हटा वहीं थाना पुलिस ने वेस्टर्न कचहरी रोड पर शिव चौक से लेकर मूल चंद शर्बती देवी अस्पताल के बैक साइड पर चल रहे गैराजों में मिनी कमेला खुलवा दिया।

ऐसे ही एक गैराज का मालिक वीरेन्द्र कुमार है। इसका वीरेन्द्र मोटर्स नाम से गैराज है, जिसमें सरकारी गाड़ियों की आड़ में चोरी की गाड़ियों का धंधा बदस्तूर चल रहा है। वीरेन्द्र के गैराज में तमाम संदिग्ध गाड़ियों के इंजन और पार्टस रखे है। सरकारी गाड़ियों के बीच में चोरी की गाड़ियों के पार्टस की मदद से गाड़ियां तैयार कर मुंहमांगे दामों पर बेची जा रही है। बताया जा रहा है कि कुछ वर्षों पहले मोपेड रिपेयर का काम करने वाला वीरेन्द्र देखते देखते चार पहिया गाड़ियों के काम में घुसा और पुलिस के सरंक्षण में मिनी कमेला बना दिया।

13 21

बेसमेंट भी गैराज में बनाया गया हैं, जिसमें इंजन रखे हुए हैं। ये इंजन कहां से आये? इनकी कभी पुलिस ने जांच क्यों नहीं की? यह बड़ा सवाल है। इसका वेस्टर्न कचहरी रोड के गैराज के अलावा भी गैराज हैं, जहां अवैध काम जोरों पर चल रहा है। बताया जाता है कि सोतीगंज में जिस तरह से चोरी के वाहन कटते थे, अब वहां तो वाहनों के कटान की जगह जूते, कपड़े और कोल्ड डिंÑंक आदि बिक रही है, लेकिन वेस्टर्न कचहरी रोड पर कुछ गैराजों में चोरी के वाहनों से पुर्जे निकाल कर नई गाड़ियां बना कर बेची जा रही है।

14 23

इस तरह का धंधा दिल्ली रोड पर भी तेजी से चल रहा था, लेकिन रैपिड का काम चलने के कारण गैराज का काम न के बराबर हो गया है, लेकिन वीरेन्द्र मोेटर्स में सोतीगंज वाला गोरखधंधा जोरों पर चल रहा है। हैरानी की बात यह है कि सब कुछ जानने के बाद भी पुलिस सेटिंग का ‘खेल’ खेला जा रहा हैं। इस धंधे पर लगाम नहीं लगा रही है और यही कारण है कि लालकुर्ती और सिविल लाइन पुलिस की नाक के नीचे मिनी सोतीगंज बदस्तूर चल रहा है।

एसएसपी सख्त, थानेदार करा रहे अवैध काम

दरअसल, एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने अवैध कामों को लेकर सख्ती कर रही हैं। उनके स्तर से जो भी मामला पकड़ में आता है, उस पर कार्रवाई करते हैं, लेकिन थानेदार के स्तर पर ये अवैध गैराज चल रहे हैं, जहां पर बड़ी तादाद में इंजन व अन्य पार्टस रखे हुए हैं। इसको लेकर आपत्ति की जा रही हैंं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: चिलकाना थाना पुलिस ने मुठभेड़ में लूट के दो आरोपी किए गिरफ्तार

 जनवाणी ब्यूरो । सहारनपुर: थाना चिलकाना पुलिस ने मुठभेड़ के...

UP News: सांसद चंद्रशेखर आजाद हाउस अरेस्ट, लालवाला गांव जाने से पहले पुलिस ने रोका

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष...

Saharanpur News: आईटीआई चौकीदार की हत्या, खेत में मिला शव

जनवाणी संवाददाता | गंगोह: थाना गंगोह क्षेत्र के गांव ईस्सोपुर...
spot_imgspot_img