Monday, April 13, 2026
- Advertisement -

आज सुबह की टॉप 10 ख़बरें, 22 अप्रैल 2023

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉट कॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। आइए नजर डालते हैं आज सुबह की टॉप टेन खबरों पर…

1. देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा ईद का त्यौहार

30 11

देशभर में आज धूमधाम के साथ ईद उल फितर मनाई जा रही है। इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को ईद-उल-फितर की बधाई दी है। त्योहार हमें एकजुटता और आपसी सद्भाव का संदेश देती है।


2. 2024 चुनाव से पूर्व समान नागरिक संहिता लागू करने की तैयारी

31 15

भाजपा अब आगामी लोकसभा चुनाव 2024 से पहले तीसरा अहम वायदा पूरा करने की तैयारी में है। देशभर में समान नागरिक संहिता लागू करने के लिए सरकार और विधि आयोग को उत्तराखंड सरकार द्वारा जस्टिस रंजना देसाई की अध्यक्षता में गठित कमेटी की रिपोर्ट का इंतजार है।


3. आज विश्व पृथ्वी दिवस, दुनियाभर में हो रहे कार्यक्रम

32 13

आज 22 अप्रैल को विश्व पृथ्वी दिवस है। ‘इन्वेस्ट इन प्लेनेट’ कार्यक्रम के तहत धरती पांच तरह के निवेश की मांग उठ रही है। पहला, प्लास्टिक का उपयोग घटाना, दूसरा, पेड़-पौधे लगाना, तीसरा, पर्यावरण के प्रति सक्रियता बढ़ाना, चौथा पर्यावरण के मुद्दों को मुख्यधारा की राजनीति में लाना और पांचवां रोजमर्रा की जिंदगी में ज्यादा से ज्यादा टिकाऊ वस्तुओं का इस्तेमाल करना।


4. आज खुलेंगे गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट

33 11

अक्षय तृतीय यानि आज शनिवार 22 अप्रैल को गंगोत्री-यमुनोत्री के कपाट ग्रीष्मकाल के लिए श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे। गंगोत्री के कपाट दोपहर 12:13 मिनट पर और यमुनोत्री के कपाट 12:41 मिनट पर खुलेंगे। गंगोत्री के कपाट खुलने की प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो गई।


5. दुश्मन का हमला बेअसर करेगा ‘नागास्त्र’

34 11

मानव रहित विमान ‘नागास्त्र’ भारतीय सेना की ताकत कई गुना बढ़ाने वाला है। नागपुर की भारतीय कंपनी को 450 विमानों का ठेका मिला है। एक साल के भीतर इसकी आपूर्ति करनी होगी। नागास्त्र-1 आने के बाद अपना कोई नुकसान किए बिना दुश्मनों को खत्म करना काफी आसान हो जाएगा।


6. बढ़ती ब्याज दरें, उच्च महंगाई से बनी आफत

35 13

बढ़ती ब्याज दरें और उच्च महंगाई दर से असुरक्षित कर्ज पर आरबीआई ने बैंकों को आगाह किया है। कहा है कि आने वाले समय में असुरक्षित कर्ज पर डिफॉल्ट का खतरा बढ़ सकता है।


7. दिल्ली में आज प्रदर्शित होगी दुनिया की सबसे बड़ी जलवायु घड़ी

36 12

दुनिया की सबसे बड़ी जलवायु घड़ी आज शनिवार को जलवायु परिवर्तन के खतरों से निपटने के लिए दुनिया को जागरूक करेगी। यह घड़ी विश्व के औसत तापमान में डेढ़ डिग्री की बढ़ोतरी के शेष समय को बताएगी।


8. फरार गुड्डू मुस्लिम की तलाश में ओडिशा पहुंची यूपी पुलिस

37 12

उमेश पाल हत्याकांड में आरोपी गुड्डू मुस्लिम अभी तक पुलिस के हाथ नहीं लगा है। उत्तर प्रदेश की पुलिस उसे पकड़ने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही है। इस कड़ी में यूपी पुलिस की एसटीएफ की एक टीम ने ओडिशा पहुंची हुई है।


9. दुधमुंही बच्ची और उसकी मां सहित 30 मिले कोरोना संक्रमित

38 9

कानपुर में जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज परिसर निवासी दुधमुंही बच्ची और उसकी मां सहित 30 और लोग कोरोना संक्रमित हो गए। नगर में कोरोना की मौजूदा लहर में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 143 हो गई है, जबकि अब तक 94849 लोगों में इसकी पुष्टि हो चुकी है।


10. गूगल के सीईओ की कमाई में इजाफा

39 13

गूगल जहां अपने कर्मचारियों की सैलरी काट रहा है। वहीं उसके सीईओ ने पिछले साल करीब 19 अरब रुपये कमाए हैं। असल में, गूगल के भारतवंशी 44 वर्षीय सीईओ सुंदर पिचाई को साल 2022 में करीब 226 मिलियन डॉलर यानी 18.54 अरब रुपये वेतन मिला है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

RCFL भर्ती 2026: ऑपरेटर प्रशिक्षु के 188 पदों पर सुनहरा मौका, 11 से 27 अप्रैल तक करें आवेदन

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आप​का हार्दिक स्वागत और...

Women Reservation: महिला आरक्षण कानून पर PM नरेंद्र मोदी का बड़ा बयान, 2029 चुनाव से लागू करने पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला...

IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स विवाद में, डगआउट में मोबाइल इस्तेमाल पर उठा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के...
spot_imgspot_img