Thursday, April 2, 2026
- Advertisement -

ईद उल फितर पर दुआओं के लिए उठे हजारों हाथ

  • जनपद में ईद उल फितर का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

  • नमाज के वक्त पुलिस सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद

जनवाणी संवाददाता |

शामली: जनपद में ईद उल फितर का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान ईदगाह और जामा मस्जिद के अलावा प्रमुख मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गई। इस मौके पर मौलवियों द्वारा देश में अमन और शांति के लिए दुआएं कराई गई।

शनिवार को जनपद में ईद उल फितर का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही अकीदतमंद शामली ईदगाह के अलावा कांधला, कैराना, झिंझाना, गढ़ीपुख़्ता, थानाभवन, जलालाबाद आदि में ईदगाह पर सुबह से ही पहुंचने प्रारंभ हो गए थे। उसके बाद अकीदतमंदों ने अल्लाह की बारागाह में हाथ उठाकर परिवार के साथ -साथ देश और दुनिया में अमन चैन की दुआएं मांगी।

59 9

ईद की नमाज के बाद अकीदत बंद जब ईदगाह से बाहर आए तो वहां पर तमाम नेताओं ने उन को ईद की मुबारकबाद दी साथ ही बच्चों ने दुकानों से खेल खिलौने की खरीदारी की ईद को लेकर बच्चों में विशेष उत्साह देखा गया दूसरी ओर ईद उल फितर के त्यौहार को लेकर पुलिस के भी कड़े सुरक्षा प्रबंध रहे हैं।

इसके अलावा पुलिस क्षेत्राधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह तथा पुलिस अधीक्षक अभिषेक और जिलाधिकारी रविंद्र सिंह भी भ्रमणशील रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

आप बुरी लतों के शिकार तो नहीं

भाषणा बांसल अधिकांश लोग चाय, कॉफी का सेवन करते हैं...

संभव है स्तन कैंसर से बचाव

रूबी महिलाओं में गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर के बाद स्तन...

दौलत और शोहरत मिली है बहुत

जंगल की आग लहू के फूल बहुत खिल चुके!...

डिजिटल जनगणना की ऐतिहासिक शुरुआत

भारत जैसे विशाल और विविधताओं से भरे देश में...

एक राजनीतिक बहस का अंत

सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में साफ कर दिया...
spot_imgspot_img