Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

सतपाल सिंह और संदीप रेवड़ी होंगे निर्विरोध पार्षद, कांग्रेस नेता ने लगाए गंभीर आरोप

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: भारतीय जनता पार्टी ने मेरठ महानगर में अपने दो पार्षद निर्विरोध विजय बनाने में सफलता हासिल की है। नगर निगम में पार्टी के वार्ड 26 से सतपाल सिंह और वार्ड 78 से संदीप गोयल (रेवड़ी) के पार्षद पद पर केवल एक-एक पर्चे दाखिल होने के कारण दोनों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया जाना तय हो गया है।

पहले मिल रही सूचनाओं में हालांकि तीन वार्ड में भाजपा के एक-एक उम्मीदवार का पर्चा दाखिल होने की बात कही गई। लेकिन देर शाम तक स्थिति स्पष्ट हुई कि वार्ड 52 से तीसरे प्रत्याशी अजय मिश्रा के समक्ष दूसरे प्रत्याशी ने नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है।

कांग्रेस नेता सुशील गोस्वामी ने लगाया पर्चा छीनने का आरोप

Sushil
सुशील गोस्वामी

जिले के वार्ड 78 में हालांकि भाजपा प्रत्याशी संदीप गोयल रेवड़ी का निर्विरोध पार्षद चुना जाना तय हो गया है। लेकिन इस वार्ड में भी कांग्रेस नेता सुशील गोस्वामी ने भाजपा पार्षद प्रत्याशी संदीप गोयल रेवड़ी पर नामांकन पर्चा छीनने का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि इसी कारण वे नामांकन नहीं कर पाए। कांग्रेस नेताओं ने प्रशासन पर भी अनदेखी और पक्षपात का आरोप लगाया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img