- स्टेडियम में तैयार हो रही शूटिंग रेंज के लिए मिला पूरा बजट
जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में बन रही आधुनिक शूटिंग रेंज का पूरा बजट मिल गया है। बजट के आभाव में पिछले कुछ माह से शूटिंग रेंज की बिल्डिंग का निर्माण कार्य रूका हुआ था। लेकिन अब तीसरी किस्त में पूरा बजट मिल गया है जो 8 करोड़ 65 लाख 34 हजार है। अब दिसंबर से स्टेडियम में आने वाले शूटिंग खिलाड़ियों को आधुनिक रेंज में अभ्यास करने का अवसर मिल सकेगा। पूरे प्रदेश में इस तरह की आधुनिक सरकारी शूटिंग रेंज केवल मेरठ में ही तैयार हो रही है।
नई रेंज में बनेंगे 44 कंप्यूटराइज्ड टारगेट
इस समय स्टेडियम में 200 शूटरों ने रजिस्ट्रेशन करा रखा है जिनकी संख्या माह के अंत तक बढ़ सकती है। लेकिन अलग से शूटिंग रेंज नहीं होने की वजह से खिलाड़ियों को अभ्यास करने मे परेशानी हो रही है। कुल 10 मेनुअल टारगेट है जिन्हें हाथों से चलाना पड़ता है। वहीं एक समय में कुल 10 खिलाड़ी ही अभ्यास करते हैं। मेनुअल टारगेट होने की वजह से खिलाड़ियों को अपना निशाना कहां लगा है

उसके लिए खुद ही टारगेट लाकर देखना पड़ता है। नई शूटिंग रेंज में 44 कंप्यूटराइज्ड फिक्स टारगेट बनने जा रहें है, इसका फायदा यह होगा कि खिलाड़ियों को अपने निशाने देखने के लिए बार-बार टारगेट लाना नहीं पडेÞगा। उनके निशानें कहां लगे है इसकी पूरी डिटेल कंप्यूटर पर नजर आएगी। इससे समय की भी बचत होगी और खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए ज्यादा समय मिल सकेगा।
225 रूपये साल की फीस जमा करने पर मिलेगी मुफ्त सुविधाएं
शूटिंग एक महंगा खेल है और इसकी पिस्टल ही एक से चार लाख रूपये में आती है। साथ ही कारटेजों का खर्च अलग से होता है। लेकिन स्टेडियम में अब साल में 225 रूपये फीस जमा कराने के बाद यह सारी सुविधाएं बिल्कुल मुफ्त मिलेंगी। अबतक कंप्यूटराइज्ड टारगेट में अभ्यास करने के लिए खिलाड़ियों को दिल्ली या देहरादून जाना पड़ता था। साथ ही निजी शूटिंग एकेडमी में अभ्यास करने के लिए कोच की फीस अलग से देनी पड़ती है, जबकि वहां रहने का खर्च अलग से करना होता है।
रेंट पर भी लेते है पिस्टल और राइफल्स
शूटिंग खिलाड़ियों को अपने लिए पिस्टल व राइफल्स किराए पर भी लेनी पड़ती है जबकि कुछ ही खिलाड़ी है जिनके पास अपने उपकरण है। किराए पर लेने के लिए पिस्टल व राइफल्स का एक माह का किराया तीन से पांच हजार रूपये प्रति माह तक है। लेकिन नई शूटिंग रेंज में सभी संसाधन खिलाड़ियों को मुफ्त उपलब्ध होगें।
नई शूटिंग रेंज दिसंबर तक तैयार हो जाएगी, इसमें वह सभी आधुनिक सुविधाएं होगीं जो किसी निजी शूटिंग रेंज में होती है। अब मेरठ से भी राष्टÑीय व अंतराष्टÑीय स्तर के शूटरों को आगे बढ़नें का मौका मिलेगा। -अप्सरा चौधरी, शूटिंग कोच कैलाश प्रकाश स्टेडियम, मेरठ।

