लखनऊ: आज मंगलवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने कक्षा 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम का ऐलान कर दिया है। इस साल हाई स्कूल में कुल पंजीकृत छात्र 1316487 में से 89.76 फीसदी पास हुए हैं। जबकि इंटरमीडिएट में 75.52 प्रतिशत रिजल्ट छात्रों का और 69.54 फीसदी रिजल्ट छात्राओं का रहा।
प्रियांशी सोनी ने 10वीं में किया टॉप
10वीं में सीतापुर की प्रियांशी सोनी ने टॉप किया है। दूसरे नंबर पर कानपुर देहात के कुशाग्र पांडेय रहे हैं। प्रियांशी ने 600 में 590 नंबर पाए हैं।
महोबा के छात्र शुभ छापरा ने 12वीं में किया टॉप
इंटरमीडिएट परीक्षा में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज चरखारी महोबा के छात्र शुभ छापरा ने सर्वाधिक 500 में 489 अंक लाकर टॉप किया है। इंटरमीडिएट परीक्षा में छात्रों का पास प्रतिशत 69.34 फीसदी और छात्राओं का पास प्रतिशत 83 फीसदी रहा।
छात्र यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाइट्स upmsp.edu.in या upresults.nic.in की वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।