जनवाणी संवाददाता |
नारसन: विकासखंड नारसन में खेल महाकुंभ- 2022 में चयनित प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का 20 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि जिला युवा कल्याण अधिकारी मुकेश भट्ट ने कहा है कि प्रशिक्षण शिविर के दौरान खिलाड़ियों को बताया गया है कि शारीरिक क्षमता को निरंतर बढ़ाना किसी भी कौशल का अभ्यास सूक्ष्म से स्थूल की प्रक्रिया में करना चाहिए।
निरंतर अभ्यास के साथ सरलता से कठिनाई की तरफ सीखना चाहिए। शारीरिक दक्षता में बढ़ोतरी करना और कठिन कौशल को लगातार अभ्यास में लाना चाहिए। एक निश्चित समय पर उस स्किल को समाप्त करके दूसरे स्किल को सीखने का प्रयास करे। कहा है कि प्रशिक्षण शिविर में खिलाड़ियों ने बहुत कुछ सीखा है।
उनके अपने तौर-तरीकों में नयापन आया है। खिलाड़ियों को प्रशिक्षण शिविर के दौरान जो सीखने को मिला है। निश्चित रूप से वह आने वाले समय में उनके काम आएगा। उन्होंने बताया कि हरिद्वार जिले के सभी छह ब्लाक क्षेत्र में प्रशिक्षण शिविर संचालित किए गए जिनका अब समापन हो रहा है।
प्रशिक्षण शिविर के बाद सभी खिलाड़ी अपने आपको पहले के मुकाबले काफी बेहतर कर रहे हैं। उनकी बॉडी लैंग्वेज में भी काफी परिवर्तन देख ने को मिल रहा है। इस अवसर पर कैंप प्रभारी अमित सैनी, अनुराग राठी, सहायक प्रशिक्षक खेल विभाग ब्लॉक कमांडर किशनपाल, रामकुमार रामजी तिवारी, संजय सैनी खेल प्रशिक्षक गौरव कुमार आदि उपस्थित रहे।