Friday, March 6, 2026
- Advertisement -

रुड़की: केंद्रीय विद्यालय में बाल खेल महोत्सव का दूसरा दिन

  • खो खो एवं कबड्डी में अशोक सदन रहा विजेता

जनवाणी ब्यूरो |

रुड़की: खेल महोत्सव के दूसरे दिन आज केंद्रीय विद्यालय रुड़की में कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें प्राथमिक एवं माध्यमिक तथा उच्च माध्यमिक स्तर के बच्चों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया ।

प्रार्थना सभा के तुरंत पश्चात खेल शिक्षक किशन सिंह राणा के मार्गदर्शन में इन बच्चों ने लूडो लंबी कूद खो खो तथा कबड्डी जैसी प्रतियोगिताओं में हाथ आजमाएं लम्बी कूद प्रतियोगिता में शिवाजी सदन की ईशा रावत प्रथम रमन सदन की साक्षी द्वितीय तथा शिवाजी सदन की दीक्षा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

लड़कों की लंबी कूद प्रतियोगिता में रमन सदन के आयुष प्रथम अशोक सदन के मोहित द्वितीय तथा शौर्य तृतीय स्थान पर रहे । खो खो के फाइनल मैच में अशोक सदन ने रमन सदन को 16- 15 से परास्त किया मैच कांटे का रहा तथा बेस्ट ऑफ 2 तक गया जिसमें अंतिम स्कोर 17- 13 रहा लड़कियों की कबड्डी प्रतियोगिता में शिवाजी सदन प्रथम तथा टैगोर सदन को दूसरा स्थान मिला ।

वहीं लड़कों की कबड्डी प्रतियोगिता में अशोक सदन प्रथम तथा शिवाजी सदन द्वितीय स्थान पर रहा। प्राथमिक वर्ग के बच्चों के लिए लूडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विकांसी प्रथम वैष्णवी द्वितीय तथा हर्षिका भारती तृतीय रही । बालक वर्ग में नक्श गोंदिया प्रथम उज्जवल ठाकुर द्वितीय तथा अथर्व सिंह तृतीय स्थान पर रहे कैरम कैरम प्रतियोगिता में

लड़कों के वर्ग में प्रथम एम एच डी रजा (टैगोर) द्वितीय शिवम भंडारी (टैगोर) तृतीय गणेश पांडे रहे। लड़कियों में प्रथम रिया ,द्वितीय, वान्या व तृतीय आराध्य रहे।

खेलों के व्यवस्थापन में डॉ बीके पांडे प्रियंका सिंह रीता सिंह , घनश्याम बादल व किशन सिंह राणा आदि का उल्लेखनीय योगदान रहा ।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Share Market: शेयर बाजार में कमजोरी, सेंसेक्स 79,443 पर गिरा, निफ्टी 24,587 के करीब

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक...

Rajasthan News: अजमेर में स्लीपर बस पलटी, चालक की मौत, 20 से अधिक यात्री घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अजमेर के आदर्श नगर थाना...

Ind vs Eng: टी20 फाइनल में भारत की धमाकेदार जीत, बॉलीवुड सितारों ने की तारीफ

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img