Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

राजधानी में बिल्डरों के हौसले बुलंद , एलडीए बना मूक दर्शक

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: बिल्डरों के हौसले बुलंद है और लखनऊ विकास प्राधिकरण के अधिकारी मूकदर्शक बने हुए है । लखनऊ विकास प्राधिकरण के जोन 2 में एल्डिको उद्यान 2 के बगल में गृह ग्रींस इंफ्रा प्राइवेट लिमटेड कंपनी सैकड़ों बीघे में एलडीए से ले -आउट और मानचित्र स्वीकृत कराए बिना रो – हाउस सोसाइटी बना रही है । वर्तमान समय में गृह ग्रीन कंपनी ने सैकड़ों की संख्या में रो- हाउस बना कर खड़े कर दिए लेकिन ज़िम्मेदारो की नजर इस अवैध रूप से बन रही रो – हाउस सोसाइटी पर नहीं पड़ी ।

आलम यह है की लगातार बिल्डर श्याम त्रिपाठी रो – हाउस का निर्माण करवा रहा है और भोली-भाली जनता को ठगने का काम कर रहा है क्योंकि बिना मानचित्र और ले- आउट स्वीकृत कॉलोनी पर कभी भी प्राधिकरण कार्यवाही कर सकता है जिसका भुगतान निवेश करने वाली आम जनता को भुगतना पड़ेगा । लेकिन फिलहाल अभी एलडीए के जिम्मेदारों की क्षत्र छाया में अवैध रो – हाउस सोसाइटी का निर्माण फल फूल रहा है । एक तरफ जहां बिल्डर श्याम त्रिपाठी लखनऊ विकास प्राधिकरण से ले – आउट और मानचित्र स्वीकृत कराए बिना रो हाउस का निर्माण करवा कर प्राधिकरण को करोड़ो के राजस्व का चूना लगा रहा है वही दूसरी तरफ अनियोजित कालोनी बसाकर मुख्यमंत्री के निर्देशों को धता बता रहा है ।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

चंदन, वंदन और जोरदार अभिनंदन

लोकतंत्र भी हिन्दी फिल्मों की तरह है। हिन्दी फिल्में...

एलपीजी पर पैनिक होने की जरूरत नहीं

विरोध के नाम विरोध या सत्ता के लालच में...

युद्ध की बदलती तकनीक

विश्व के सैकड़ों देशों के पास अपनी भूमि की...

LPG: ‘अपने सिलिंडर की डिलीवरी पर भरोसा रखें, अफवाहों पर नहीं’- पेट्रोलियम मंत्रालय

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव...
spot_imgspot_img