Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

पुलिस ने 15-15 हजार के दो इनामी को किया गिरफ्तार

  • अभियुक्ततों को दबिश देकर उनके घर से किया गया गिरफ्तार

जनवाणी ब्यूरो |

बिजनौर: नजीबाबाद पुलिस ने गैगंस्टर एक्ट में वांछित चल रहे दो इनामी अभियुक्त को घर ग्राम सराय ईम्मा किरतपुर पर दबिश देकर गिरफ्तार किया गया। दोनों अभियुक्तों पर 15-15 हजार के इनाम भी घोषित किया गया था।

नजीबाबाद पुलिस व स्वाट टीम ने बताया कि एसपी डा. धर्मवीर सिंह के चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत मंगलवार को वांछित अभियुक्त साजिद पुत्र शाकिर, शाकिर पुत्र शाहिद निवासीगण ग्राम सराय ईम्मा थाना किरतपुर बिजनौर को उनके घर ग्राम सराय ईम्मा किरतपुर से दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने गैगंस्टर एक्ट में अभियुक्तों पर 15-15 हजार का इनाम भी घोषित किया गया था। अभियुक्तों पर किरतपुर थाने में दोनों पर दो-दो मुकदमें दर्ज है। इस दौरान गिरफ्तारी करने वाली टीम में नजीबाबाद पुलिस प्रभारी निरिक्षक संजय कुमार शर्मा, एसआई योगेंद्र सिंह, कांस्टेबल विकल कुमार, सुशील कुमार, चालक अजेद्रं कुमार व स्वाट टीम में एसआई मनोज परमार, एसआई संजय कुमार, कांस्टेबल खालिद, बेताब जावला, अरूण कुमार, रणजीत मलिक व विकास बैंसला मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img