नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉट कॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनन्दन है। आज यानि 3 मई को प्रति वर्ष पूरी दुनिया में विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। इस दिवस को विश्वभर में मीडिया की स्वतंत्रता और उसकी आवाज़ की महत्वता को समझाने और समर्थन करने के लिए मनाया जाता है। तो आइये जानते है विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस का इतिहास…
विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस का इतिहास
विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस की शुरुआत यूनेस्को द्वारा 1991 में की गई थी। उस समय, यूनेस्को की संसद ने विश्वभर में पत्रकारों और मीडिया संस्थाओं को स्वतंत्रता और आज़ादी के लिए लड़ाई लड़ने की आवश्यकता के बारे में चर्चा की थी। इस चर्चा के बाद, यूनेस्को की संसद ने 1993 में विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस की घोषणा की और यह दिन 3 मई को मनाने का निर्णय लिया।
यह दिन पहली बार 1994 में मनाया गया था और उस समय से ही मीडिया की स्वतंत्रता, पत्रकारों की सुरक्षा, और मीडिया के महत्व को बढ़ावा दिया जाता है।


