Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

जनपद में रोडवेज डिपो का शीघ्र कराएं निर्माण: राणा

  • शामली को गन्ने के जाम से मुक्त कराने के दिए निर्देश
  • गन्ना उपायुक्त को कहा शीघ्र कराए किसानों का भुगतान

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने अपने फार्म हाउस पर आयोजित मंडल स्तरीय मीटिंग में उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के आरएम और एआरएम शामली को शीघ्र ही जनपद में रोडवेज डिपो का निर्माण शुरू कराने के निर्देश दिए। गन्ना उपायुक्त सहारनपुर मंडल एवं जिला गन्ना अधिकारी को शामली में गन्ने के लगने वाले जाम का समाधान कराने के निर्देश दिए। साथ ही, उन्होंने किसानों गन्ना भुगतान शीघ्र कराने के निर्देश दिए।

मंगलवार को उत्तर प्रदेश सरकार के गन्ना विकास कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने थानाभवन स्थित अपने फार्म हाउस पर सहारनपुर मंडल के उप्र राज्य सड़क परिवहन निगम व गन्ना विभाग के अधिकारियों के साथ एक मीटिंग की। इस मीटिंग में उन्होंने गन्ना विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि भुगतान में देरी हो रही है, शीघ्र भुगतान कराया जाए। शामली में गन्ने के कारण लगने वाले जाम का समाधान कराया जाए और किसानों को समय से पर्ची उपलब्ध कराई जाए। जिससे किसान अपनी गेहूं की फसल की बुवाई उचित समय पर कर सकें।

कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने परिवहन निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए गांव फतेहपुर में जो परिवहन निगम का रोडवेज डिपो बनने वाला है, उसके निर्माण में जो धनराशि स्वीकृत होनी है उसको जल्द स्वीकृत कर यह निर्माण कार्य कराया जाए। जिससे कि जनपदवासियों को बेहतर परिवहन सुविधाओं का लाभ मिल सके। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार लगातार विकास के अनेकों कार्य करा रही है और उन विकास कार्यों में शामली मुख्य भूमिका रखता है। शामली जनपद में 3-3 नेशनल हाइवे होकर गुजर रहे हैं।

इस अवसर पर रोडवेज आरएम सहारनपुर नीरज सक्सेना, रोजडवेज एआरएम शामली मनोज वाजपेई, उप गन्ना आयुक्त सहारनपुर जनेश्वर मिश्र, जिला गन्ना अधिकारी शामली विजय बहादुर सिंह उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img