-
सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, अधिनस्थों को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश
जनवाणी संवाददाता |
मुजफ्फरनगर: नगर निकाय चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने तथा सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने के लिए अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ, जोन मेरठ एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए अधिनस्थों आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जनपद में नगर निकाय चुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण तरीके से सकुशल सम्पन्न कराने तथा सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने के लिए अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ, जोन मेरठ राजीव सभरवाल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजीव सुमन द्वारा थानाक्षेत्र शाहपुर स्थित मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया गया।

उन्होंने मतदान केन्द्रों पर पहुंचकर मतदान के लिए की गई सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए कुशलता प्राप्त की गयी तथा मतदान केन्द्र सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को निर्देशित किया गया कि मतदान केन्द्र के अंदर कोई भी व्यक्ति मोबाइल फोन न ले जाये, मतदान केन्द्र के आसपास भीड़ एकत्रित न होने दे, चुनाव प्रक्रिया के दौरान यदि किसी भी व्यक्ति द्वारा किसी भी प्रकार का विघ्न डालने का प्रयास किया जाता है तो ऐसे अराजक तत्वों पर पूरी सख्ती से कानूनी कार्यवाही की जाए।

यदि किसी प्रत्याशी या मतदाता द्वारा चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशो का उल्लंघन किया जाता है तो उसके विरुद्ध तत्काल नियमानुसार कठोरतम कार्यवाही अमल में लायी जाये। पीठासीन अधिकारी का पूर्ण सहयोग करें तथा शांति व्यवस्था बनाये रखें एवं शान्ति व्यवस्था हेतु पीठासीन अधिकारी के बुलाने पर ही मतदान केन्द्र के अन्दर प्रवेश करें।


