जनवाणी संवाददाता |
मुज़फ्फरनगर: जानसठ में फर्जी मतदान करते दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं। फर्जी मतदान करने आए दो लोगों के पकड़े जाने पर क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि दो लोग गोमती कन्या इंटर कॉलेज में फर्जी मतदान करने आए थे। पुलिस ने चेकिंग के दौरान दोनो को गेट पर पकड़ लिया गया है।