Sunday, March 29, 2026
- Advertisement -

अखिलेश का रोड शो आज

  • तीन घंटे रहेंगे मेरठ में, सपा के नाराज विधायक रफीक अंसारी के घर भी जाएंगे अखिलेश यादव, होगी नाराजगी दूर

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का आज शहर में रोड शो होगा। दोपहर दो बजे अखिलेश यादव परतापुर हवाई पट्टी पर प्राइवेट विमान से उतरेंगे। इसके बाद सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का शहर में रोड शो होगा। इस रोड शो की तैयारी सपा नेताओं ने कर ली हैं। शताब्दीनगर से ही अखिलेश यादव का रोड शो आरंभ हो जाएगा।

सपा जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह के अनुसार 2.30 बजे लिसाड़ी गांव से रोड शो का पहला प्वाइंट रखा गया हैं। अंजुम प्लैस, ट्यूबवेल तिराहा, गोला कुआं, कांच का पुल पर रोड शो खत्म हो जाएगा। इसके बाद अखिलेश यादव 3.30 बजे नाराज चल रहे शहर विधायक रफीक अंसारी के आवास करीमनगर पहुंचेंगे।

शहर विधायक की नाराजगी को दूर किया जाएगा, जिसके बाद यहां करीब 15 से 20 मिनट अखिलेश यादव रुकेंगे। अन्य सपा विधायकों को भी शहर विधायक रफीक अंसारी के घर पर ही बुलाया गया हैं, वहीं पर विधायकों के साथ मीटिंग की जाएगी, जिसके बाद वापस परतापुर हवाई पट्टी 4:30 पहुुंचेंगे।

यहां से अमौसी एयरपोर्ट लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे। ये पूरा कार्यक्रम अखिलेश यादव का आया हैं। इसकी सपाइयों ने पूरी तैयारी कर ली हैं। अखिलेश यादव को खुली जीप में बैठाया जाएगा, जो जनता के बीच रोड शो करेंगे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Kerala Elections: पीएम मोदी ने केरल में किया शंखनाद, पलक्कड़ रैली के बाद त्रिशूर रोड शो की तैयारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, रविवार...

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...
spot_imgspot_img