Saturday, May 16, 2026
- Advertisement -

पार्षद के घर लिफ्ट टूटने से घायल महिला की मौत

  • बाकी पांच घायलों का अस्पताल में चल रहा इलाज, मानक के खिलाफ थी लिफ्ट

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के अहमद नगर गली नंबर 14 में पार्षद के घर चल रहे कार्यक्रम में लिफ्ट टूटने से घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। दुर्घटना में घायल अन्य पांच लोगों को भी ज्यादा चोटें आई हैं। जिनका इलाज चल रहा है। इस गंभीर मामले की शिकायत किसी ने भी पुलिस में नहीं की है।

लिसाड़ीगेट में पूर्व पार्षद आस मोहम्मद के मकान में लगी लिफ्ट टूटने से महिलाओं समेत छह लोग घायल हो गए। सोमवार को उपचार के दौरान नौचंदी ढ़वाई नगर निवासी 55 वर्षीय महिला समर की मौत हो गई। समाजवादी पार्टी के पूर्व पार्षद आस मोहम्मद का अहमदनगर गली नंबर-14 में चार मंजिला मकान है। जिसमें लिफ्ट लगी हुई है। रविवार को उनके मकान पर पारिवारिक कार्यक्रम चल रहा था, जिसमें उनके काफी रिश्तेदार भी आए हुए थे।

रात करीब 10 बजे चार महिलाएं समेत छह लोग दूसरी मंजिल से नीचे उतर रहे थे। इस दौरान लिफ्ट का तार टूट गया और वह तेज धमाके के साथ नीचे गिर गई। इसमें मुंबई से आई 50 वर्षीय अनीसा पत्नी इसरार, 28 वर्षीय फरहीन पत्नी असलम, चार वर्षीय बेटा, अजान, 20 वर्षीय जैद पुत्र शहजाद, 50 वर्षीय नफीसा 30 वर्षीय घायल हो गए। लिफ्ट टूटने से हडकंप मच गया। मौके पर आसपास के लोग भी पहुंच गए।

आनन-फानन में लिफ्ट के अंदर फंसे घायलों का बाहर निकाला गया, जिसके बाद उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। समर पत्नी सरताज की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। पूर्व पार्षद आस मोहम्मद का कहना है कि तार टूटने से हादसा हो गया था। वहीं, लोगों का कहना था कि लिफ्ट में क्षमता से अधिक लोगों के घुसने से लिफ्ट का तार टूट गया और आधा दर्जन लोग घायल हो गए।

04 8

वहीं निजी आवास पर लिफ्ट लगाने में जरुरी मानकों को अगर पूरा किया जाता तो शायद हादसे से बचा जा सकता था। पूर्व पार्षद आस मौहम्मद का कपड़े का बड़ा कारोबार है। उन्होंने ढाई सौ गज के चार मंजिला मकान में लिफ्ट लगा रखी है, जिसका संचालन रिमोट से होता है। रविवार रात घर में फंक्शन था।

जिसमें आस मोहम्मद के बेटे साकिब की ससुराल पक्ष के लोग जैदी फार्म से आए थे। आसपास के लोग भी मौजूद थे। करीब दो साल पहले लक्खीपुरा निवासी कपड़ा व्यापारी फिराकत के घर में लगी लिफ्ट भी गिर गई थी। हादसे में मोहल्ले के ही एक बच्चे की मौत हो गई थी। पुलिस से शिकायत तो की गई थी, लेकिन बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया था।

मलियाना कांड: पीड़ित पक्ष पहुंचा हाईकोर्ट

1987 में हुए मलियाना काण्ड प्रकरण में पीड़ित पक्ष ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। इस संबध में निचली अदालत द्वारा हाल ही में आरोपियों को बरी कर दिया गया था जिसके खिलाफ यह अपील दायर की गई है। इस अपील को उच्च न्यायालय ने सुनवाई के लिए मंजूर कर लिया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए मामले की पैरवी कर रहे रियासत अली खां एडवोकेट ने बताया कि पिछले दिनों जब निचली अदालत द्वारा इस मामले के आरोपियों को बरी किया गया था तब से ही पीड़ित पक्ष निचली अदालत के फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाने की रणनीति पर विचार कर रहा था। उन्होंने बताया कि इस मामले में सोमवार को पीड़ित पक्ष ने हाई कोर्ट में अपील दायर कर दी जिसे हाईकोर्ट ने सुनवाई के लिए मंजूर भी कर लिया।

एडवोकेट रियासत अली खां ने बताया कि यह अपील पीड़ित पक्ष के रईस द्वारा दायर की गई है। बताते चलें कि रईस भी 1987 में हुए मलियाना काण्ड में घायल हो गए थे। एडवोेकेट रियासत अली के अनुसार हाई कोर्ट ने इस पूरे मामले में रिकॉर्ड भी तलब कर लिया है। उन्होंने बताया कि हाई कोर्ट में पैरवी के लिए जितनी जल्दी हो सकेगा सभी डॉक्यूमेंट्स वहां जमा करा दिए जाएंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि हाई कोर्ट में इस पूरे प्रकरण की मजबूती के साथ पैरवी की जाएगी ताकि दोषियों को सजा मिल सके। पिछले दिनों निचली अदालत द्वारा दिए गए अपने फैसले इस काण्ड से जुड़े आरोपियों को बरी कर दिया गया था जिसके बाद पीड़ित पक्ष द्वारा मामले को उच्च अदालत में ले जाने की बात कही गई थी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Rampur: डीएम विवाद में आजम खां को सजा, कोर्ट ने सुनाया दो साल का कारावास

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रामपुर की कोर्ट ने सपा...

Mamta Benerjee: चुनावी हार के बाद एक्शन में ममता, बोलीं- ‘जो जाना चाहता है, वह जा सकता है’

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में...

Money Laundering Case: शिकोहपुर केस में रॉबर्ट वाड्रा को जमानत, बोले- डर का कोई सवाल नहीं

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: शिकोहपुर जमीन सौदे से जुड़े...

Petrol-Diesel: पश्चिम एशिया तनाव के बीच सरकार का बड़ा कदम, ईंधन निर्यात पर नई टैक्स दरें लागू

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने पेट्रोलियम उत्पादों...
spot_imgspot_img