-
प्रदेश की पहली ऐसी चीनी मिल, जिस पर नहीं किसानों का कर्जा
-
पेराई सत्र समाप्ति के तीन दिन बाद ही किया किसानों का समस्त भुगतान
जनवाणी संवाददाता |
रामराज: जनपद की टिकौला शुगर मिल प्रदेश की पहली ऐसी शुगर मिल बन गयी है, जिस पर किसानों का कोई कर्जा बकाया नहीं है। चीनी मिल द्वारा पैराई समाप्ति के तीन दिन बाद ही किसानों का समस्त भुगतान कर दिया गया है। चीनी मिल द्वारा किये गये भुगतान के बाद किसानों के चेहरे चमक उठे हैं। जबकि इसी जनपद की भैसाना चीनी मिल किसानों का भुगतान करने में सबसे फिसड्डी साबित हुई।


