Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

बागपत में मतगणना शुरू, 780 प्रत्याशियों के भाग्य का होगा फैसला

  • बागपत जनपद की 9 निकायों के अध्यक्ष व सभासद का आयेगा परिणाम

जनवाणी संवाददाता |

बागपत: आज जनपद में 9 निकायों के अध्यक्ष व सभासद प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आएगा। सुबह शांतिपूर्ण तरीके से मतगणना शुरू हो गई है। मतगणना की सीसीटीवी कैमरे से नजर रखी जा रही है।

बागपत जनपद की 9 निकायों बागपत नगर पालिका, बड़ौत नगर पालिका, खेकड़ा नगर पालिका, अमीनगर सराय नगर पंचायत, रटौल नगर पंचायत, अग्रवाल मंडी टटीरी नगर पंचायत, छपरौली नगर पंचायत, टीकरी नगर पंचायत, दोघट नगर पंचायत के अध्यक्ष व सभासद प्रत्याशियों के लिए मतगणना शुरू हो गई है।

जनपद 780 प्रत्याशी मैदान में है। तीन स्थानों पर मतगणना शुरू हुई है। बागपत, खेकड़ा व बड़ौत में मतगणना भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई है।

डीएम राज कमल यादव, एसपी अर्पित विजय वर्गीय, एडीएम प्रतिपाल चौहान, एएसपी मनीष मिश्रा ने मतगणना स्थल का निरीक्षण किया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img