Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

अब राहुल गांधी ही बनेंगे कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष, तैयारियां शुरू

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: कांग्रेस पार्टी ने राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, दिसंबर में अध्यक्ष पद के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरू होगी। दिसंबर में ही कार्यसमिति की बैठक में राहुल के नाम पर प्रस्ताव पारित होगा। इसके बाद जनवरी में राष्ट्रीय अधिवेशन बुलाकर राहुल के नाम पर मुहर लगेगी।

अधिवेशन में नई कार्यसमिति के 12 सदस्यों का भी चुनाव होगा, वहीं अन्य 12 सदस्य चुनने का अधिकार नए अध्यक्ष का होगा। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, अध्यक्ष चुनाव को लेकर तैयारी चल रही है और इसे टाला नहीं जा सकता। वहीं, राहुल समर्थक नेता भी आश्वस्त हैं कि बिहार व कई राज्यों में उपचुनाव के नतीजों को संगठन के नेतृत्व से नहीं जोड़ना चाहिए।

राहुल के नेतृत्व में पार्टी ने कई राज्यों में चुनाव जीते भी हैं। इससे पहले, कांग्रेस के 23 नेताओं के नेतृत्व के खिलाफ मुखर व खुला पत्र लिखने के बाद सोनिया गांधी ने कार्यसमिति की बैठक में पद छोड़ने की पेशकश की थी। काफी मान मनौव्वल के बाद वह अगले चुनाव तक अंतरिम अध्यक्ष पद संभालने को तैयार हुई थी। लिहाजा अब कोरोना नियमों में ढील मिलने के बाद पार्टी कार्यसमिति की बैठक बुलाकर उसमें फैसला लेना चाहती है।

पार्टी के भीतर एक बड़ा वर्ग राहुल गांधी का पक्षधर है, लेकिन एक महीने पहले बनी वर्तमान कार्यसमिति अभी भी वे नेता शामिल हैं जिन्होंने पत्र लिखकर अपना विरोध दर्ज कराया था। ऐसे में कार्यसमिति की बैठक महत्वपूर्ण होगी। वहीं अगर राहुल गांधी चुनाव कराने पर अड़ते हैं तो कार्यसमिति चुनाव कार्यक्रम घोषित करेगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img