Saturday, March 21, 2026
- Advertisement -

घर के बाहर खड़ी चिकित्सक की कार में तोडफ़ोड़

  • चिकित्सक ने पुलिस को दी तहरीर, कार्रवाई की मांग

जनवाणी संवाददाता |

देवबंद: घर के बाहर खड़ी चिकित्सक की गाड़ी में अज्ञात लोगों द्वारा जमकर तोडफ़ोड़ करने का मामला प्रकाश में आया है। चिकित्सक ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

मोहल्ला फौलादपूरा निवासी डा. नूर इलाही ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया है कि बीती रात घर के बाहर खड़ी उनकी गाड़ी को निशाना बनाते हुए अज्ञात लोगों ने जमकर तोडफ़ोड़ की। सभी शीशी टूट जाने और गाड़ी क्षतिगस्त होने से उन्हें हजारों रुपयों का नुकसान हुआ है। चिकित्सक ने उनके घर के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकोर्डिंग चेक करते हुए गाड़ी तोडऩे वालों की पहचान करने और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

बता दें कि 15 दिन पूर्व भी नगर के मोहल्ला छिंपीवाड़ा में घर के बाहर खड़ी एक कार में अज्ञात लोगों ने आग लगा दी थी। इस मामले में भी पुलिस अभी तक कोई कार्रवाई नहीं कर पाई है। वहीं, कोतवाली प्रभारी एचएन सिंह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर आरोपियों की पहचान कराई जा रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

चंदन, वंदन और जोरदार अभिनंदन

लोकतंत्र भी हिन्दी फिल्मों की तरह है। हिन्दी फिल्में...

एलपीजी पर पैनिक होने की जरूरत नहीं

विरोध के नाम विरोध या सत्ता के लालच में...

युद्ध की बदलती तकनीक

विश्व के सैकड़ों देशों के पास अपनी भूमि की...

LPG: ‘अपने सिलिंडर की डिलीवरी पर भरोसा रखें, अफवाहों पर नहीं’- पेट्रोलियम मंत्रालय

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव...
spot_imgspot_img