Tuesday, July 7, 2026
- Advertisement -

मेपल्स एकेडमी में दीपावली उत्सव में रंगारंग कार्यक्रम

  • दीपावली उत्सव के जरिए छात्र-छात्रओं ने बांध समां

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: दिल्ली-सहारनपुर हाइवे स्थित मेपल्स एकेडमी में दीपावली का पर्व कोविड-19 के तहत सावधानियों के साथ बड़े उल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के जरिए समां बांधा। गत अप्रैल से अक्टूबर माह तक छात्र-छात्राएं विद्यालय से दूर रहे। लंबे अंतराल के बाद विद्यालय में कोई आयोजन हुआ बच्चों का उत्साह सातवें आसमान पर था।

कार्यक्रम से पहले सभी बच्चों के हाथों को सैनेटाइज किया गया। साथ ही, 6 फीट की दूरी के साथ मास्क लगाकर उन्हें कतार में बैठाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मेपल्स एकेडमी के मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश संगल एवं चेयरमैन विपिन संगल, तथा प्रधानाचार्य डा. उत्तम सिंह ने संयुक्त रूप पसे मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर किया। इसके बाद छात्र अक्षय ने नृत्य प्रस्तुत किया।

फिर, छात्रा कशिश मलिक ने अंग्रेजी में दीपावली पर अपने विचार व्यक्त किए। अनुप्रिया ने ‘अवध में राम आये’ भजन प्रस्तुत किया। तो, वंशिका एवं यशिक ने ‘लहंगा’ गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया। मोहित वालिया ने अंग्रेजी गीत ‘ब्लू आईज’ तथा अनुप्रिया एवं विद्यालय के अध्यापक सागर सर ने ‘मेरे ढोलना’ गीत के माध्यम से दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया। छात्रा कशिश ने ‘नंगाडे संग’ नृत्य में सबका मन मोह लिया। तो, अक्षरा ने हरियाणवी गीत पर लोकनृत्य किया।

कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य डा. उत्तम सिंह ने छात्र-छात्राओं से प्रदूषण मुक्त दीपावली मनाने का आह्वान किया। प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को सचेत करते हुए कहा है कि कोरोना अभी समाप्त नहीं हुआ है। अत: त्यौहार को मनाते समय भी कोविड-19 की सावधानियां रखे। वातावरण को प्रदूषित होने से बचाएं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: सहारनपुर-मुजफ्फरनगर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, ट्रक से टकराई बाइक; दो युवकों की मौत

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: सहारनपुर-मुजफ्फरनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार सुबह...

Saharanpur News: सहारनपुर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 44 उपनिरीक्षकों के तबादले

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: जनपद पुलिस में कानून-व्यवस्था को और...

Meerut News: टायर फटने से ब्रेजा कार पलटी, तीन युवकों की मौत, एक घायल

जनवाणी ब्यूरो | दौराला: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर सकौती ओवरब्रिज से...
spot_imgspot_img