Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

पति की लंबी आयु के लिए महिलाओं ने किया व्रत

जनवाणी संवाददाता |

तल्हेडी बुजुर्ग: वट सावित्री व्रत पर महिलाओं ने पति की लंबी आयु के लिए व्रत धारण कर पूजा अर्चना की।

शुक्रवार को तल्हेडी बुजुर्ग क्षेत्र में महिलाओं द्वारा ज्येष्ठ अमावस्या और वट सावित्री व्रत की मान्यताओं पर आधारित पति की लंबी आयु के लिए त्योहार हर्षोल्लास से मनाया गया। इस दौरान महिलाओं ने बताया कि इस दिन सावित्री ने यमराज से अपने पति सत्यवान के प्राणों की रक्षा करने के लिए बरगद के पेड़ के नीचे बैठकर तपस्या की थी। तभी से महिलाएं सावित्री को आदर्श मानते हुए बरगद के वृक्ष की पूजा कर अपने पति की दीर्घायु होने की कामना करती है।

इस पावन अवसर पर महिलाओं ने तरह-तरह के व्यंजन बनाए और बुजुर्गों को खिलाकर उनसे सदा सुहागन होने का आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके अलावा शनि जयंती और भागीरथी जयंती के उपलक्ष में तल्हेडी रेलवे रोड और भारतीय इंटर कॉलेज सड़क पर मीठा जल और प्रसाद वितरण कर धर्म लाभ उठाया गया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img