Saturday, March 28, 2026
- Advertisement -

एनआइए की टीम का देवबंद में छापा

जनवाणी संवाददाता |

देवबंद: एनआईए की टीम ने एक बार फिर देवबंद में छापेमारी करते हुए एक मस्जिद के इमाम को हिरासत में लिया। हालांकि करीब तीन घण्टे पूछताछ करने के बाद इमाम को छोड़ दिया गया। बताया जाता है कि टीम ने इमाम से उसकी आइडी, बैंक एकाउंट समेत अन्य दस्तावेजों के बारे में जानकारी मांगते हुए उसकी कॉल डिटेल देखी।

बुधवार की सुबह करीब छह बजे एनआइए की टीम ने देवबंद कोतवाली क्षेत्र के गांव इमलिया में छापेमारी करते हुए मस्जिद के इमाम मौलाना कासिम को हिरासत में लिया और देवबंद कोतवाली ले आई। जहां पर करीब तीन घंटे तक बंद कमरे में उससे पूछताछ की गई।

गहन पूछताछ के बाद टीम ने इमाम को गांव के पूर्व प्रधान पप्पू और फरमान की सुपुर्दगी में दे दिया। पूर्व प्रधान के मुताबिक मौलाना कासिम करीब तीन साल से भी अधिक समय से उनके गांव की मस्जिद में इमामत कर रहे हैं और साथ ही मस्जिद में स्थित मदरसे में ही बच्चों को पढ़ाने का काम करते हैं

मिली जानकारी के अनुसार, रतनपुरी के गांव हुसैनाबाद भनवाड़ा का रहने वाला है। इमाम कासिम के मुताबिक उसे नहीं मालूम कि एनआईए की टीम ने उसको क्यों उठाया था। टीम ने उनसे जो भी सवाल किए उसके सही सही जवाब दिए गए, जिसके बाद उन्हें टीम ने छोड़ दिया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उल्लूओं की दुनिया को जानिए

ललित नारायण उपाध्याय उल्लू के नाम से तो आप बचपन...

रुपया पैसा फल फूल गया है

यकीन मानिए, रुपया-पैसा फल फूल गया है। इसके चलते...

पूरा संसार एक रंग मंच हम उसके कलाकार

वास्त्व में रंगमंच जीवंत कला को समझने-सम्मानित करने का...

गिरते रुपये के नुकसान अधिक

बीस मार्च को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने...

Sonia Gandhi: सोनिया गांधी का स्वास्थ्य सुधरा, डॉक्टरों ने बताया जल्द मिलेगी छुट्टी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी...
spot_imgspot_img