Saturday, March 14, 2026
- Advertisement -

लापता युवक की पीटकर हत्या, शव ट्यूबेल पर मिला

जनवाणी संवाददाता |

सरूरपुर: करनावल के जंगल में मंगलवार को लापता युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई।बताया गया कि युवक सोमवार की सुबह से लापता था। जिसका शव मंगलवार की सुबह जंगल में ट्यूबेल पर पड़ा हुआ मिला। खून से लथपथ शव पर शरीर पिटाई और चोट के निशान भी मिले हैं।

हालांकि युवक की हत्या का खुलासा नहीं हो पाया है। लेकिन मामले की जांच पड़ताल के मौके पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम भी पहुंची जांच पड़ताल की। युवक की हत्या को लेकर कस्बे में सनसनी फैल गई।

जानकारी के अनुसार करनावल निवासी शुभम उर्फ छोटू उम्र (22) पुत्र सत्यवीर दिल्ली में गार्ड की नौकरी करता है। पुलिस ने बताया कि दो दिन पूर्व ही वह घर पर आया था। मृतक के भाई गौरव ने बताया कि शुभम सोमवार की दोपहर से घर से गायब था। जिसे ने देर रात तक सभी संभावित स्थानों पर तलाश किया लेकिन कहीं पता नहीं चला।

मंगलवार की सुबह खेत पर काम करने गए किसानों को खेड़ी-खिवाई संपर्क मार्ग पर रामपाल ठेकेदार की ट्यूबवेल पर चारपाई पर शुभम का खून से लथपथ शव पड़ा दिखाई दिया। पुलिस ने बताया कि शव पर पिटाई और चोट के निशान भी मिले हैं,आशंका जताई गई है कि पीट-पीटकर की गई है। वहीं दूसरी ओर युवक की हत्या को लेकर कस्बे में सनसनी फैल गई। पुलिस ने बताया कि युवक सुरक्षा गार्ड की नौकरी करता था।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Crude Oil: पश्चिम एशिया संकट से कच्चे तेल की कीमतों में 41% उछाल, वैश्विक बाजार में बढ़ा दबाव

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल...

BCCI Awards: शुभमन गिल और स्मृति मंधाना चमके, BCCI नमन अवॉर्ड 2026 में जीते बड़े पुरस्कार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)...

Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी रद्द, गृह मंत्रालय ने दी स्वतंत्रता की जानकारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जलवायु...
spot_imgspot_img