Sunday, March 29, 2026
- Advertisement -

इस दिन रिलीज होगी अक्षय कुमार की फिल्म ‘ओएमजी 2’, यहां जानें डेट

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉट कॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनन्दन है। बॉलीवुड इंडस्ट्री के खिलाडी यानि अक्षय कुमार अपनी अपकमिंग फिल्म ‘ओह माई गॉड 2’ को लेकर सुर्ख़ियों में हैं। अब फिल्म ‘ओह माई गॉड 2’ को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। अभिनेता ने फिल्म का पोस्टर शेयर कर रिलीज डेट बताई है, जिसे सुन फैंस खुशी से झूम उठे हैं।

08 9

अक्षय कुमार की पोस्ट कि बात करें तो अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से ‘ओएमजी 2’ का एक पोस्टर शेयर किया है। इस तस्वीर में अक्षय भगवान शिव के रूप में नजर आ रहे हैं। फोटो में देखा जा सकता है कि माथे पर भस्म और तिलक लगाए अक्षये कुमार गले में रुद्राक्ष की माला और लंबी-लंबी जटाएं धारण किए नजर आ रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

फोटो में शिव के रूप में अक्षय ने हाथ में डमरू भी ले रखा है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने कैप्शन में लिखा, “आ रहे हैं हम, आइयेगा आप भी। ओएमजी 2 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।”

‘ओएमजी 2’ के इस पोस्टर पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, “यह लुक बहुत ही शानदार है, जय महाकाल।” तो वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, “यह फिल्म ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर होने वाली है।”

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Kerala Elections: पीएम मोदी ने केरल में किया शंखनाद, पलक्कड़ रैली के बाद त्रिशूर रोड शो की तैयारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, रविवार...

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...
spot_imgspot_img