जनवाणी संवाददाता |
सहारनपुर: समाजवादी पार्टी (सपा) के नव नियुक्त प्रदेश सचिव एवं रामपुर मनिहारान विधानसभा प्रभारी इसरार चौधरी का सहारनपुर में पूर्व सांसद हाजी फजलुर रहमान के निवास पर जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं के साथ उनका अभिनंदन किया और नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी।पूर्व सांसद हाजी फजलुर रहमान ने इसरार चौधरी की नियुक्ति को मेहनती कार्यकर्ता के लिए सम्मान बताया। उन्होंने कहा, “राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी ने एक साधारण लेकिन समर्पित कार्यकर्ता को यह जिम्मेदारी सौंपकर सपा की कार्यकर्ता-केंद्रित नीति को दर्शाया है।
इसरार की मेहनत और निष्ठा पार्टी के लिए प्रेरणा है।” पूर्व विधायक माविया अली ने इसरार चौधरी को संघर्षशील और जुझारू कार्यकर्ता बताते हुए कहा कि उनकी नियुक्ति से सहारनपुर में सपा को संगठनात्मक मजबूती मिलेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी के लक्ष्यों के लिए काम करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय महासचिव कर्म सिंह, राष्ट्रीय सचिव मंजू रानी, प्रदेश सचिव सुरैया खान, महानगर अध्यक्ष गुलशन खान, प्रदेश सचिव विशाल यादव, राजकुमार बाल्मीकि, जिला अध्यक्ष जमील साबरी, पूर्व जिलाध्यक्ष अयाज उस्मानी, शहजाद अहमद, इम्तियाज़ खान, इमरान कुरेशी, फजलुर रहमान कुरैशी, शेरू रंगरेज, इनाम अंसारी, हाजी रियाज मलिक, अजीम मलिक सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। वक्ताओं ने इसरार चौधरी को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि वे रामपुर मनिहारान विधानसभा में सपा को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे। इसरार ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि वे पार्टी के भरोसे पर खरा उतरने के लिए दिन-रात मेहनत करेंगे।

