Wednesday, February 11, 2026
- Advertisement -

कौशांबी में यूपी एसटीएफ ने मार गिराया इनामी बदमाश गुफरान, पढ़ें पूरी खबर

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आज मंगलवार सुबह उत्तर प्रदेश के कौशांबी के मंझनपुर के समदा चीनी मिल के पास यूपी एसटीएफ के साथ इनामी बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ के दौरान 1,25,000 रुपए का इनामी गुफरान गंभीर रूप से घायल हो गया। एसटीएफ टीम आनन-फानन में घायल बदमाश को जिला अस्पताल में ले गई। जहां डॉक्टरों ने इलाज से पहले ही उसे मृत घोषित कर दिया।

कौशांबी के एसपी ब्रिजेश श्रीवास्तव ने बताया कि आज सुबह समदा क्षेत्र में लखनऊ एसटीएफ टीम के साथ मुठभेड़ में एक बदमाश को गोली लगी है जिसकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई है। इसकी पहचान गुफरान के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार प्रतापगढ़ में इसके विरुद्ध हत्या और लूट के 13 मुकदमें पंजीकृत हैं और उस पर 1,25,000 रुपए का इनाम था।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Budget 2026: योगी सरकार का बजट, 10 लाख रोजगार और लड़कियों के लिए 1 लाख रुपये सहायता

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार...
spot_imgspot_img