Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

भाजपा कार्यकर्ताओं ने रालोद की सदस्यता ग्रहण की

जनवाणी संवाददाता |

बड़ौत: छपरौली विधानसभा के गांव तुगाना में पूर्व सैनिक व वर्तमान में भाजपा के वरिष्ठ नेता शौक़ीनपाल सिंह व उनके सैंकड़ों साथियों को राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई । मंगलवार को तुगाना गांव में हुए कार्यक्रम में गांव के काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

इस मौक़े पर रालोद जिलाध्यक्ष सुखवीर सिंह गठीना ने कहा कि रालोद गांव किसान और गरीबों की बात करता है। चौधरी अजीत सिंह सदा दबे कुचले वर्ग की बात करते है। जबकि वर्तमान में केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार ने इन वर्गों को दरकिनार कर रखा है। उन्होंने लोगों से कहा कि वह पार्टी के लिए काम करें।

54 2
तुगाना में रालोद के कार्यक्रम में मौजूद ग्रामीण व नेतागण।

जयंत चौधरी किसानों की बात करते हैं। वह किसानों के साथ मजदूर व गरीब तबके को साथ लेकर चल रहे हैं। शौकीनपाल सिंह ने इस मौके पर कहा कि वह रालोद की नीतियों से प्रभावित होकर ही पार्टी में शामिल हो रहे हैं। अभी तक वह भाजपा के लिए काम किया करते थे। लेकिन वहां ने किसानों की कोई बात सुनने वाला नही है और न ही युवाओं की। दोनों को मेहनत का फल नहीं मिल रहा है।

इस मौके पर इसलिए वह रालोद की सदस्यता ग्रहण करते हैं।यह कार्यक्रम रालोद नेता व पूर्व जिपं सदस्य संजीव मान के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य विनोद तुगाना, मोहित मुखिया, यशवंत सिंह आदि मौजूद थे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img