Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

नवीन मंडी में उड़ रही गाइडलाइंस की धज्जियां

  • मंडी में लोग आ रहे बिना मास्क के और सोशल डिस्टेंसिंग भी तार-तार

जनवाणी ब्यूरो |

मेरठ: शहर में तेज गति से बढ़ते कोरोना के कहर को रोकने के लिए प्रशासन हर संभव प्रयास कर रहा है। जिससे जल्द से जल्द संक्रमण को रोका जा सके, लेकिन शासन के दिशा-निर्देशों का नवीन सब्जी मंडी में उल्लंघन खुलेआम किया जा रहा है। जिस कारण शहर में संक्रमण का खतरा अधिक होने की भी संभावनाएं बढ़ जाती हैं। दरअसल, यूं तो नवीन सब्जी मंडी में कोविड-19 से जागरूक करने के लिए पोस्टर भी चस्पा किए गए हैं, लेकिन इसका पालन होता दिखाई नहीं दे रहा है।

दिल्ली रोड स्थित नवीन सब्जी मंडी में लॉकडाउन की शुरूआत में ही कोरोना के कई मरीज मिले थे। जिस कारण मंडी को कुछ दिनों के लिए बंद कर दिया गया था। इसके बाद ही जागृति विहार में शिफ्ट कर मंडी शुरू की गई थी। स्थिति काबू में आने के बाद ही दिल्ली रोड पर मंडी दोबारा लगाई गई, लेकिन इन दिनों में हालात फिर वही हो सकते हैं। अगर जल्द ही गाइडलाइंस की ओर ध्यान नहीं दिया गया।

नवीन सब्जी मंडी में सुबह के समय में लोग गाइडलाइंस की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। मंडी में सुबह के समय आढ़ती और पैगार दोनों ही बिना मास्क के नजर आते हैं। जिससे एक बार फिर से मंडी में कोरोना का साया मंडरा रहा है। ये हालात तब है, जबकि मंडी में सचिव द्वारा जगह-जगह जागरूकता पोस्टर भी चस्पा कराए गए हैं। इसके बावजूद हालात सुधर नहीं पा रहे हैं। सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां तो उड़ ही रही हैं।

मास्क भी लोगों के चेहरों पर नहीं दिख रहा है। इस संबंध में नवीन मंडी सचिव नरेंद्र कुमार का कहना है कि मंडी में लोगों को संक्रमण की गाइडलाइंस के प्रति लगातार जागरूक किया जा रहा है। साथ ही मंडी में पोस्टर भी लगवाए गए हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img